ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

चिराग ने सीएम नीतीश को लिखा पत्र, नर्सिंग छात्राओं पर हो रहे अत्याचार का किया जिक्र

PATNA: लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। चिराग ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री से पीएमसीएच की जीएनएम नर्सिग छात्राओं

चिराग ने सीएम नीतीश को लिखा पत्र, नर्सिंग छात्राओं पर हो रहे अत्याचार का किया जिक्र
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। चिराग ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री से पीएमसीएच की जीएनएम नर्सिग छात्राओं के रहने की व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने सीएम से अनुरोध किया है कि आंदोलन कर रही छात्राओं की मांगों पर विचार करते हुए भिखना पहाड़ी में की उनके रहने का इंतजाम किया जाए। बता दें कि सरकार ने पीएमसीएच की जीएनएम नर्सिंग छात्राओं के हॉस्टल को वैशाली शिफ्ट कर दिया है जिसका वे विरोध कर रही हैं। चिराग पासवान को डेढ़ महीने बाद नर्सिंग छात्राओं की सुध हुई जिसके बाद उन्होंने सीएम को पत्र लिखा है।


दरअसल, पीएमसीएच की जीएनएम नर्सिग छात्राएं पिछले डेढ महीने से पटना के दर्गनीबाग में अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हैं। नर्सिंग छात्राएं पटना के भिखना पहाड़ी स्थित हॉस्टल को वैशाली के राजापाकर में शिफ्ट किए जाने का विरोध कर रही है। छात्राओं का कहना है कि राजापाकर से पढ़ाई के लिए पटना आने जाने में उन्हें परेशानी होगी, लिहाजा पटना में ही उनके रहने की व्यवस्था की जाए। अपनी मांगों को लेकर नर्सिंग की छात्राएं आंदोलन कर रही हैं।


चिराग ने अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी छात्राओं से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। चिराग ने पत्र लिख कर मुख्यमंत्री से मांग की है कि छात्राओं के पटना में ही रहने की व्यवस्था की जाए ताकि उन्हे पढाई में कोई परेशानी नहीं हो। उन्होंने सरकार से मांग की है कि अगर छात्राओं के रहने के लिए भिखना पहाड़ी इलाके में व्यवस्था नहीं होने की स्थिति में छाताओं को रहने के लिए उचित भत्ता दिया जाए ताकि वे पीएमसीएच के आसपास किराए पर रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें।


चिराग ने सीएम नीतीश को लिखा पत्र, नर्सिंग छात्राओं पर हो रहे अत्याचार का किया जिक्र

टैग्स