ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

चिराग ही असली LJP.. कांग्रेस ने सांसदों के फैसले को आत्मघाती बताया, भविष्य के लिए फैसला करें चिराग

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में चल रही मौजूदा उठापटक के बीच कांग्रेस पार्टी अब चिराग के साथ खड़ी हो गई है. कांग्रेस ने कहा है कि असली एलजेपी चिराग के नेतृत्व के साथ है. सांसदों

चिराग ही असली LJP.. कांग्रेस ने सांसदों के फैसले को आत्मघाती बताया, भविष्य के लिए फैसला करें चिराग
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में चल रही मौजूदा उठापटक के बीच कांग्रेस पार्टी अब चिराग के साथ खड़ी हो गई है. कांग्रेस ने कहा है कि असली एलजेपी चिराग के नेतृत्व के साथ है. सांसदों ने भले ही तात्कालिक लाभ के लिए कोई फैसला किया हो, लेकिन पशुपति पारस समेत जो सांसद एलजेपी से अलग गए हैं, उनका जनाधार भी खत्म हो चुका है और यह फैसला उनके लिए आत्मघाती साबित होगा.


चिराग पासवान के साथ खड़ी कांग्रेस ने कहा है कि रामविलास पासवान ने दलित राजनीति के तहत जिस पार्टी को खड़ा किया वह आज भी चिराग के नेतृत्व के साथ है. चिराग पासवान के साथ एलजेपी का कैडर वोट खड़ा है, इस बात को कांग्रेस मानती है. बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा है कि चिराग पासवान बिहार की राजनीति के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं. चिराग युवा हैं और उन्हें यह कहने में कोई गुरेज नहीं कि बिहार के लिए वह एक अच्छे इंस्ट्रूमेंट साबित होंगे.


यह पूछे जाने पर कि क्या चिराग पासवान को महागठबंधन में लाने के लिए कांग्रेस के साथ घटक के तौर पर जोड़ने के लिए पार्टी पहल करेगी, भक्त चरण दास ने कहा कि वह फिलहाल इस पर सीधे तौर पर कुछ नहीं कर सकते. चिराग पासवान इस बारे में क्या सोचते हैं, यह देखना होगा. लेकिन वह इतना जरूर कह सकते हैं कि कांग्रेस पार्टी दलितों और खास तौर पर समाज के पिछड़े हुए लोगों के साथ चलकर राजनीति करना चाहती है. बिहार में जो मौजूदा हालात है उसके बीच चिराग पासवान को सूझबूझ के साथ भविष्य का फैसला करना होगा.

टैग्स