ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

चिराग के खिलाफ नीतीश की प्लानिंग का दिखा असर, हम ने LJP अध्यक्ष को सीधी चुनौती दे डाली

PATNA : पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की एंट्री भले ही एनडीए गठबंधन में आधिकारिक तौर पर नहीं हो पाई हो लेकिन नीतीश कुमार की प्लानिंग के मु

चिराग के खिलाफ नीतीश की प्लानिंग का दिखा असर, हम ने LJP अध्यक्ष को सीधी चुनौती दे डाली
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की एंट्री भले ही एनडीए गठबंधन में आधिकारिक तौर पर नहीं हो पाई हो लेकिन नीतीश कुमार की प्लानिंग के मुताबिक मांझी ने काम करना शुरू कर दिया है. जीतन राम मांझी की पार्टी हम ने एनडीए गठबंधन में पहले से शामिल लोक जनशक्ति पार्टी के ऊपर नजरें टेढ़ी कर डाली है. 




हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान पर सीधा हमला बोला है. दानिश रिजवान ने कहा है कि अगर नीतीश कुमार के खिलाफ चिराग पासवान ने जुबान खोली तो हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा इसका करारा जवाब देगी. आपको बता दें कि महागठबंधन छोड़ने के बाद जीतन राम मांझी ने अकेले प्रेस वार्ता कर इस बात की घोषणा की थी कि वह नीतीश कुमार के साथ जा रहे हैं. मांझी एनडीए गठबंधन के साथ नीतीश कुमार के पार्टनर के तौर पर जा रहे हैं और यही वजह है कि उन्होंने एलजेपी के खिलाफ एंट्री के साथ ही मोर्चा खोल दिया है.


फर्स्ट बिहार चिराग पासवान और नीतीश कुमार के रिश्तों के बीच आई खटास की खबरों के साथ लगातार यह बताता रहा है कि नीतीश कुमार एनडीए में मांझी की एंट्री क्यों चाहते हैं. नीतीश कुमार की प्लानिंग मांझी को एनडीए में मिलाकर चिराग पासवान को जवाब दिलवाने की है. हमारे इस खबर पर हम के ताजा रुख के बाद मुहर लग गई है. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने साफ कर दिया है कि अगर लोक जनशक्ति पार्टी अपने को नियंत्रित नहीं रखती है तो उनके सभी उम्मीदवारों के खिलाफ हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा उम्मीदवार उतारेगी.