ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

‘तेजस्वी यादव नादान हैं, राजनीति को समझ नहीं पाते’ चिराग पासवान का आरजेडी नेता पर पलटवार

PATNA: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने लोकसभा चुनाव में चिराग पासवान को हार की अग्रीम बधाई दी थी। तेजस्वी यादव द्वारा हार की एडवांस में बधाई देने पर अब लोजपा (रामविलास) के चीफ चिराग पा

‘तेजस्वी यादव नादान हैं, राजनीति को समझ नहीं पाते’ चिराग पासवान का आरजेडी नेता पर पलटवार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने लोकसभा चुनाव में चिराग पासवान को हार की अग्रीम बधाई दी थी। तेजस्वी यादव द्वारा हार की एडवांस में बधाई देने पर अब लोजपा (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान ने पलटवार किया है। 


चिराग ने कहा कि कोई बात नहीं है, मेरे छोटे भाई नादान हैं। वह राजनीति को समझ नहीं पाते हैं। ऐसे भी छोटों की बातों का बुरा नहीं माना जाता है। 2014 और 2019 के दो-दो उदाहरण उनके सामने हैं और इस बार उन दोनों चुनावों से बड़ी जीत एनडीए की होने जा रही है।


उन्होंने कहा कि इनके केस में तो बुरे प्रदर्शन की भी बात नहीं है क्योंकि ये लोग तो पहले ही शून्य पर थे। इससे बूरा प्रदर्शन तो हो नहीं सकता है लेकिन किशनगंज की एक सीट जो इन लोगों ने पिछले चुनाव में जीती थी इस बार वह सीट भी एनडीए के खाते में जा रही है।


वहीं सारण में हुई हिंसा पर उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर लोकतंत्र में हिंसा का स्थान नहीं होता है। पूरे मामले में जांच होनी चाहिए। जो भी दोषी हो उनके खिलाफ कार्रवाई तो होनी ही चाहिए।