ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

चिराग का नया सियासी दांव : स्पीकर ओम बिड़ला को लिखा पत्र, पशुपति पारस को नेता बनाने पर एतराज

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में चल रहे सियासी घटनाक्रम से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से सामने आ रही है. एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को चिट्ठी लिखी ह

चिराग का नया सियासी दांव : स्पीकर ओम  बिड़ला को लिखा पत्र, पशुपति पारस को नेता बनाने पर एतराज
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में चल रहे सियासी घटनाक्रम से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से सामने आ रही है. एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को चिट्ठी लिखी है. ओम बिरला को लिखे पत्र में चिराग पासवान ने इस बात पर एतराज जताया है कि पशुपति कुमार पारस को लोकसभा में संसदीय दल के नेता नियुक्त कर दिया गया. चिराग ने स्पीकर ओम बिरला को लिखे पत्र में यह कहा है कि आर्टिकल 26 के तहत लोक जनशक्ति पार्टी के संविधान के मुताबिक संसदीय दल के नेता का चयन केंद्रीय संसदीय बोर्ड कर सकता है ना की कोई और. 


चिराग पासवान ने लोकसभा अध्यक्ष को इस बात की जानकारी भी दी है कि जिन सांसदों ने संसदीय दल के नेता का चयन किया, उन सांसदों को पार्टी से बाहर कर दिया गया है. पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने इससे बाबत फैसला ले लिया है. चिराग पासवान ने ओम बिरला को लिखे पत्र में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तरफ से लिए गए फैसले की कॉपी भी भेजी है.


चिराग पासवान ने लोकसभा अध्यक्ष से या मांग की है कि अब वह अपने उस फैसले पर पुनर्विचार करें जिसमें पशुपति कुमार पारस को संसदीय दल का नेता नियुक्त किया गया था. चिराग पासवान की तरफ से उन्हें फिर से लोकसभा में दल का नेता बनाए जाने की मांग रखी गई है. 

चिराग का नया सियासी दांव : स्पीकर ओम  बिड़ला को लिखा पत्र, पशुपति पारस को नेता बनाने पर एतराज

टैग्स