ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

चिराग पासवान ने भी बांटा सिंबल, इस सीट से चुनाव लड़ेंगे अरुण भारती

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान हो गया है। बिहार में पहले चरण में चार लोकसभा सीट पर चुनाव होने हैं ,जिसमें नवादा, जमुई, औरंगाबाद और गया सीट पर चुनाव होने हैं। अब इन सभी

चिराग पासवान ने भी बांटा सिंबल, इस सीट से चुनाव लड़ेंगे अरुण भारती
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान हो गया है। बिहार में पहले चरण में चार लोकसभा सीट पर चुनाव होने हैं ,जिसमें नवादा, जमुई, औरंगाबाद और गया सीट पर चुनाव होने हैं। अब इन सभी सीटों पर एनडीए के तरफ से कैंडिडेट के नाम का एलान कर दिया है। इन चार लोकसभा सीट से अबतक एक सीट पर  कैंडिडेट के नाम का एलान नहीं किया गया था। यह सीट लोजपा (रामविलास ) के खाते में जमुई सीट था। 


दरअसल, लोजपा (रामविलास ) के खाते में गई जमुई सीट से कैंडिडेट के नाम का एलान कर दिया है। इस सीट से अरुण भारती जी को प्रत्याशी घोषित किया है।इनको खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी ने सिंबल प्रदान किया है। हालांकि अन्य तीन सीटों पर किसे उतारेंगे अभी साफ नहीं हुआ है. अरुण भारती कल गुरुवार (28 मार्च) को नामांकन करेंगे. जमुई लोकसभा सीट पर पहले चरण में चुनाव है।

वहीं, सिंबल मिलने के बाद अरुण भारती ने चिराग पासवान का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि, "हमारे नेता एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री चिराग पासवान जी के द्वारा मुझे जमुई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए पार्टी का सिंबल प्रदान किया गया है। मैं पार्टी और राष्ट्रीय का आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने मुझपर भरोसा जताया।मैं पापा जी द्वारा दिखाए गये पद चिह्नों पर आगे बढूंगा और चिराग जी के नेतृत्व में हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लिए अबकी 400 पार के लिए अपना योगदान दूंगा. जमुई के विकास लिए मैं हमेशा तत्पर हूं। मुझे पूर्ण भरोसा है की जमुई लोकसभा की जनता मुझे अपना आशीर्वाद देगी।


उधर, दूसरी ओर अब देखना होगा कि चिराग पासवान अन्य तीन सीट खगड़िया, समस्तीपुर और वैशाली पर किसे मौका देते हैं। अरुण भारती चिराग पासवान के अपने खास बहनोई हैं।काफी पहले से सियासी गलियारों में इसकी चर्चा थी कि जमुई लोकसभा सीट से उनके बहनोई चुनाव लड़ेंगे।इसके बाद अब इस पर मुहर लग गई है। चिराग पासवान अहम फैसलों में अरुण भारती का सहयोग लेते हैं।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता