ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

चौथे चरण का लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न : बिहार की 5 सीटों पर 56 फीसदी मतदान : बेगूसराय में सबसे ज्यादा और मुंगेर में सबसे कम हुई वोटिंग

PATNA : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में बिहार की कुल पांच सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है। बिहार की पांच सीटों पर कुल 56.85 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। सबसे ज्य

चौथे चरण का लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न : बिहार की 5 सीटों पर 56 फीसदी मतदान : बेगूसराय में सबसे ज्यादा और मुंगेर में सबसे कम हुई वोटिंग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में बिहार की कुल पांच सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है। बिहार की पांच सीटों पर कुल 56.85 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा वोटिंग बेगूसराय में और सबसे कम मुंगेर में हुआ है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बिहार की 5 सीटों दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में शाम 6 बजे तक औसत 56.85 फीसदी वोटिंग हुई है। 


चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, दरभंगा में शाम 6 बजे तक 56.63 फीसदी वोटिंग हुई। उजियारपुर में 6 बजे तक 56.00 प्रतिशत, समस्तीपुर में 58.10 फीसदी, बेगूसराय में 58.40 फीसदी और मुंगेर लोकसभा सीट पर शाम 5 बजे तक 55.00 फीसदी वोटिंग हुई। सभी पांच सीटों पर शाम 6 बजे तक औसत कुल 56.85 फीसदी वोटिंग हुई।


बता दें कि बिहार की पांच सीटों पर 55 प्रत्याशियों का किस्मत ईवीएम में कैद हो गया है। इस चुनाव में 4 महिला, 21 निर्दलीय, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टी के 14 प्रत्याशी और 20 अन्य प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे थे। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें आज देखने को मिली। मतदाताओं को किसी तरह की कोई परेशान न हो इसको लेकर चुनाव आयोग की तरफ से सभी तरह के जरूरी इंतजाम किए गए थे।


बता दें कि लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की 25, बिहार की 5, झारखंड की 4, मध्य प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 11, ओडिशा की 4, तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 8 और जम्मू-कश्मीर की 1 सीट के लिए चुनाव का कार्य संपन्न हो गया।


चौथे चरण का लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न : बिहार की 5 सीटों पर 56 फीसदी मतदान : बेगूसराय में सबसे ज्यादा और मुंगेर में सबसे कम हुई वोटिंग

चौथे चरण का लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न : बिहार की 5 सीटों पर 56 फीसदी मतदान : बेगूसराय में सबसे ज्यादा और मुंगेर में सबसे कम हुई वोटिंगचौथे चरण का लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न : बिहार की 5 सीटों पर 56 फीसदी मतदान : बेगूसराय में सबसे ज्यादा और मुंगेर में सबसे कम हुई वोटिंग

चौथे चरण का लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न : बिहार की 5 सीटों पर 56 फीसदी मतदान : बेगूसराय में सबसे ज्यादा और मुंगेर में सबसे कम हुई वोटिंग

टैग्स