ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

चौधरी देवी लाल की जयंती पर विपक्षी एकता की दिखेगी पहली झलक, 25 सितंबर को हरियाणा में होने वाली रैली में शामिल होंगे नीतीश और तेजस्वी

DESK: पूर्व उपप्रधानमंत्री स्वर्गीय देवी लाल की जयंती पर विपक्ष के ज्यादातर दल के नेता एक मंच पर नजर आएंगे। 25 सितंबर को हरियाणा के फतेहाबाद में होने वाली रैली में विपक्ष अपने

चौधरी देवी लाल की जयंती पर विपक्षी एकता की दिखेगी पहली झलक, 25 सितंबर को हरियाणा में होने वाली रैली में शामिल होंगे नीतीश और तेजस्वी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: पूर्व उपप्रधानमंत्री स्वर्गीय देवी लाल की जयंती पर विपक्ष के ज्यादातर दल के नेता एक मंच पर नजर आएंगे। 25 सितंबर को हरियाणा के फतेहाबाद में होने वाली रैली में विपक्ष अपने शक्ति का पहला प्रदर्शन करेगा। इस रैली का नेतृत्व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला करेंगे। अभय चौटाला ने मीडिया को बताया कि विपक्ष के लगभग सभी नेता इस रैली में शामिल होंगे।


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव महागठबंधन की सरकार बनने के बाद पहली बार देशस्तर पर किसी बड़ी राजनीतिक रैली में एक साथ नजर आएंगे। इस रैली में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला समेत विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल होंगे।


2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष के सभी बड़े नेताओं को एक मंच पर लाने की फिर से एक बार कोशिश हो रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी दिल्ली दौरे पर इसी मिशन में निकले हुए है। नीतीश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और ओम प्रकाश चौटाला से मुलाकात की। नीतीश ने सभी विपक्षी नेताओं से मुलाकात के बाद बीजेपी के खिलाफ सभी को एक साथ आने की बात कही।



टैग्स