ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

छात्र की पिटाई और तिरंगे के अपमान पर बोले तारकिशोर..नीतीश जी क्या लाठी मारकर युवकों को नौकरी देंगे?

PATNA: पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज और तिरंगे के अपमान को बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने बेहद दुखद बताया। तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि क्या इस तरह

छात्र की पिटाई और तिरंगे के अपमान पर बोले तारकिशोर..नीतीश जी क्या लाठी मारकर युवकों को नौकरी देंगे?
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज और तिरंगे के अपमान को बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने बेहद दुखद बताया। तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि क्या इस तरह लाठियां मारकर नीतीश कुमार बिहार के युवाओं को नौकरी देंगे। उन्होंने दोषी अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है। सीएम नीतीश से यह भी पूछा कि सुशासन बाबू आपके शासनकाल में यह हो क्या रहा है?


पटना में एडीएम की गुंडागर्दी वाली तस्वीरें सोमवार को सामने आई। राजधानी में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों के ऊपर पुलिस ने लाठियां बरसायी। यही नहीं मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात पटना के एडीएम केके सिंह की गुंडागर्दी भी आज देखने को मिली। एक प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी के हाथ में तिरंगा होने के बावजूद केके सिंह ने उसके हाथों पर लाठियां बरसायी। सीधे-सीधे तिरंगे को निशाना बनाकर अभ्यर्थी के हाथ पर केके सिंह हमला करते रहे। लगातार दर्जनों बार तिरंगे पर लाठी से प्रहार किया गया। तिरंगे का अपमान वहां खड़े पुलिस और प्रशासन के दूसरे लोग भी देखते रहे। 


राष्ट्रीय झंडे लिए छात्र पर एडीएम ने जमकर लाठियां बरसायी जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। एडीएम की इस कार्रवाई को अब बीजेपी गलत ठहरा रही है। बीजेपी नेता व बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि राष्ट्रीय झंडा लिए छात्र पर लाठियां बरसायी गयी। तिरंगे को अपमानित किया गया। इस घटना की हम घोर निंदा करते है। 


तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि हम उस अधिकारी पर कार्रवाई की मांग करते हैं जिसने तिरंगे का अपमान किया और छात्र की पिटाई की। तारकिशोर प्रसाद ने नीतीश कुमार से पूछा कि सुशासन बाबू आपके सरकार को क्या हो गया है। आपका शासन इतना बर्बर क्यों हो गया है। आप तो 20 लाख रोजगार देने की बात कर रहे थे और अब नौजवानों पर लाठियां बरसा रहे हैं। क्या लाठियों के द्वारा बिहार के नौजवानों को नौकरी देने की वादा कर रहे हैं आखिर हो क्या गया है आपकों। बिहार को किस ओर ले जाना चाहते हैं।