ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

चार मई को दरभंगा में गरजेंगे प्रधानमंत्री मोदी, बिहार में एक महीने में पांचवां चुनावी दौरा

PATNA: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में बिहार की पांच सीटों पर वोटिंग होनी है। सभी पांच सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए एनडीए ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। बीजेपी के अन्य नेताओं के

चार मई को दरभंगा में गरजेंगे प्रधानमंत्री मोदी, बिहार में एक महीने में पांचवां चुनावी दौरा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में बिहार की पांच सीटों पर वोटिंग होनी है। सभी पांच सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए एनडीए ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। बीजेपी के अन्य नेताओं के अलावा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में तूफानी दौरा कर रहे हैं। एक महीने में पीएम मोदी पांचवीं बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं।


दरअसर, 7 मई को तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव में बिहार के झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया लोकसभा सीट पर वोटिंग होनी है। तीसरे चरण के चुनाव से पहले पीएम मोदी आगामी 4 मई को दरभंगा पहुंचेंगे, जहां वे मौजूदा बीजेपी सांसद और प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर के लिए लोगों से वोट की अपील करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बिहार बीजेपी के इस प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है।


लोकसभा चुनाव की तारिखों का एलान होने के बाद पीएम मोदी ने चार अप्रैल से बिहार में अपने चुनावी अभियान की शुरूआत की थी। पीएम मोदी सबसे पहले जमुई पहुंचे थे और चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) के उम्मीदवार और चिराग के जीजा अरुण भारती के लिए लोगों से वोट की अपील की थी। इसके बाद पीएम मोदी 7 अप्रैल को नवादा, 16 अप्रैल को गया और पूर्णिया और इसके बाद 26 अप्रैल को अररिया और मुंगेर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में लोगों से वोट की अपील की थी।


पीएम मोदी के साथ साथ बीजेपी के तमाम बड़े नेता बिहार में लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी लगातार बिहार में चुनाव प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी के दौरे के तुरंत बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29 अप्रैल को झंझारपुर और बेगूसराय में चुनाव प्रचार करेंगे जबकि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार पहुंचेंगे और एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में लोगों से वोट मांगेंगे।