ब्रेकिंग
शपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनल

छठ की तैयारी के बीच मातम : पिकअप पलटने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत, 3 घायल

PATNA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान जा रही है। इस बीच अब एक ताजा मामला

छठ की तैयारी के बीच मातम : पिकअप पलटने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत, 3 घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान जा रही है। इस बीच अब एक ताजा मामला खुशरूपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां चैती छठ की संध्या अर्घ्य से पहले दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं, तीन बच्चों की हालत गंभीर है। 


मिली जानकारी के अनुसार, ये बच्चे आज सुबह पिकअप पर सवार होकर चने का झिंगरी लाने खेत जा रहे थे। इसी दौरान खुसरूपुर के चौड़ा रोड में पिकअप पलट गई। पिकअप पलटने से दो बच्चे की मौत हो गई। जबकि तीन बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।  जिन्हें इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। 


बताया जा रहा है कि, इस हादसे की सूचना पर दौड़े ग्रामीणों ने दबे बच्चों को काफी मशक्कत के बाद निकाला। सभी बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन-फानन में सभी को पटना ले जाया जा रहा था, इसी क्रम में दो बच्चे की मौत हो गई। तीन जख्मी का इलाज स्थानीय निजी अस्पताल में चल रहा है।


इस घटना में  मृतक और घायल बच्चों की उम्र एक से 15 साल के बीच है। मृतक की पहचान मालपुर निवासी स्व रामदुलारी के पुत्र कारू कुमार (9 वर्ष) और व्यांशु (5 वर्ष)के रूप में हुई है। घायलों में मालपुर निवासी उमेश सिंह का 15 वर्षीय पुत्र, प्रद्युम्न सिंह का एक वर्षीय पुत्र और सतेंद्र सिंह का 10 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार शामिल है।


इधर, इस घटना के बाद परिजनों में कोतुहल का माहौल बना हुआ है। आज शाम इन सभी लोगों को छठ पूजा के संध्या अर्घ में शामिल होने गंगा घाट जाना था। लेकिन, अब इस घटना के बाद पुरे इलाके में मातम फैला हुआ है। 

संबंधित खबरें