ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

CBI रेड पर बोले तेजस्वी, हम एजेंसी का नहीं इनके पॉलिटिकल कैरेक्टर का विरोध करते हैं

PATNA : बिहार में सीबीआई की एंट्री बंद किए जाने पर अब डिप्टी सीएम तेजस्वी ने अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने कहा है कि हमें CBI की रेड से आपत्ति नहीं है बल्कि इनके पॉलिटिकल कैरेक्टर

CBI रेड पर बोले तेजस्वी, हम एजेंसी का नहीं इनके पॉलिटिकल कैरेक्टर का विरोध करते हैं
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में सीबीआई की एंट्री बंद किए जाने पर अब डिप्टी सीएम तेजस्वी ने अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने कहा है कि हमें CBI की रेड से आपत्ति नहीं है बल्कि इनके पॉलिटिकल कैरेक्टर से हमारा विरोध है। जिस तरह बीजेपी के इशारे पर ये एजेंसियां काम कर रही है हम केवल उसका विरोध कर रहे हैं। वहीं, तेजस्वी ने ये बात भी कही है कि पिछले आठ सालों में बीजेपी के किसी भी एमपी या विधायक पर रेड नहीं पड़ी है। 



तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से कहा है, 'केंद्र सरकार ने बीते 8 वर्ष में जांच एजेंसियों को राजनीतिक प्रतिशोध का एक उपकरण बना दिया है। 8 साल पूर्व देशवासियों ने इनकी इंटेग्रिटी व कार्यप्रणाली पर इस तरह के सवाल कभी नहीं उठाए थे। अभी हमारा CBI से विरोध Institution से नहीं बल्कि इनकी राजनीति से प्रेरित कार्यप्रणाली से है। जांच एजेंसियां केवल व केवल विपक्ष शासित राज्य और वहाँ के नेताओं पर ‘छापे मारकर’ अपने राजनीतिक मालिकों को प्रसन्न करने की कोशिश करती है।BJP के लगभग 300 से ऊपर MP और 1000 से अधिक विधायको पर इन एजेंसियों द्वारा आज तक कोई रेड नहीं पड़ी। इसलिए इनके Political Character से हमारा विरोध है।' 



डिप्टी सीएम ने आगे कहा है, 'बीते 8 वर्षों में विपक्ष के कई नेताओं पर इसी IT/ED/CBI के माध्यम से छापे पड़े। ढेर सारे आरोप तय हुए, गोदी मीडिया के माध्यम से चरित्रहनन हुआ लेकिन जैसे ही उन कथित भ्रष्ट विपक्षी नेताओं ने भाजपा ज्वाइन की वो पवित्रता का प्रमाण पत्र पा गए।कोई मंत्री बन गया तो कोई मुख्यमंत्री बन गया।'

टैग्स