ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

CBI को JDU ने दिए पुख्ता सबूत, सुशील मोदी बोले- नीतीश क्या, लालू परिवार को कोई नहीं बचा सकता

PATNA: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लिखवाने के मामले में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद, पूर्व सीएम राबड़ी देवी और उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती समेत सभी 16 आरोपियों की पेशी आज दिल्ली

CBI को JDU ने दिए पुख्ता सबूत, सुशील मोदी बोले- नीतीश क्या, लालू परिवार को कोई नहीं बचा सकता
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लिखवाने के मामले में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद, पूर्व सीएम राबड़ी देवी और उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती समेत सभी 16 आरोपियों की पेशी आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में हुए। मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने लालू समेत सभी आरोपियों को बेल दे दिया। जिसको लेकर आरजेडी खेमे में खुशी है। आरजेडी की इस खुशी पर बीजेपी ने तीखा हमला बोला है। 


बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने कहा है कि जेडीयू की तरफ से सीबीआई को जो पुख्ता सबूत दिए गए हैं वे सबूत लालू परिवार को जेल पहुंचाने के लिए काफी हैं। उन्होंने कहा कि लालू परिवार को जेल जाने से न तो नीतीश कुमार बचा सकते हैं और ना ही कोई और बचा सकता है। जेडीयू ने सीबीआई को जो सबूत उपलब्ध कराए थे उसी सबूत के आधार पर जांच चल रही है। सीबीआई के पास लैंड फॉर जॉब स्कैम से जुड़े पुख्ता सबूत हैं, अब लालू परिवार को कोई नहीं बचा सकता है।


बता दें कि यूपीए की सरकार में लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहते हुए नियुक्ति में बड़ा घोटाला हुआ था।बिना विज्ञापन निकाले ही रेलवे के विभिन्न जोन में लोगों को ग्रुप डी की नौकरी दी गई। आरोप है कि जो नौकरियां दी गई उसके एवज में जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री कराई गई। जमीनों की रजिस्ट्री लालू प्रसाद की पत्नी पूर्व सीएम राबड़ी देवी, उनकी बेटी मीसा भारती समेत लालू परिवार के अन्य लोगों के नाम पर कराई गई थीं। इसी मामले में आज लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और मीसा भारती समेत सभी 16 आरोपियों की कोर्ट में पेशी हुई। 29 मार्च के फिर इस मामले पर सुनवाई होगी, जिसमें लालू समेत सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश होना पड़ेगा।