ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

सीबीआई रेड पर बोले मनोज झा..BJP डराने की कोशिश करती है..हम डरने वाले नहीं

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 17 ठिकानों पर CBI ने एक साथ छापेमारी की। रेलवे भर्ती में गड़बड़ी को लेकर पटना, दिल्ली, गोपालगंज, भोपाल के कई ठिकानों पर शुक्रवार की सुबह

सीबीआई रेड पर बोले मनोज झा..BJP डराने की कोशिश करती है..हम डरने वाले नहीं
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 17 ठिकानों पर CBI ने एक साथ छापेमारी की। रेलवे भर्ती में गड़बड़ी को लेकर पटना, दिल्ली, गोपालगंज, भोपाल के कई ठिकानों पर शुक्रवार की सुबह से शुरू हुई छापेमारी कई घंटों तक चली। कुछ ठिकानों पर छापेमारी खत्म हो गई है जबकि कुछ जगहों पर अब भी रेड चल रही है। हालांकि इस छापेमारी को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है। सीबीआई की रेड को लेकर राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब-जब सरकार हिलती है जब भी यह लगता है कि गोलबंदी हो रही है तब बीजेपी डराने की कोशिश करती है लेकिन इससे ना तो हम डरेंगे और ना ही बिहार की आवाम ही डरेगी।


बीजेपी पर हमला बोलते हुए राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज झा ने कहा कि जब मुझे इस बात की जानकारी मिली की लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती के 17 ठिकानों पर एक साथ सीबीआई की टीम ने छापेमारी की। इससे मुझे बिल्कुल भी आश्चर्य नहीं हुआ। बीजेपी लोकतंत्र को लेकर कहां जा रही है इसका पता नहीं। 


बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी और जातिगत जनगणना की बात शुरू की। यह बात बिहार के अन्य दलों तक पहुंची और जब साथ आने लगे तब इतना डर होने लगा। मनोज झा ने कहा कि एक बार फिर से एक मरी हुई चिड़िया को जिंदा करके उस तोते को घर में बिठाने का काम किया गया है। 


बीजेपी सिर्फ डर और खौफ की राजनीति करती है। मनोज झा ने चेतावनी देते हुए कहा कि आपके दल का बिहार के आवाम ने तय कर लिया तो नामोनिशान खत्म हो जाएगा और यह बहुत जल्द होगा। मनोज झा ने बीजेपी पर सीबीआई का इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब-जब आपकी सरकार हिलती है जब-जब लगता है गोलबंदी दूसरी ओर हो रही है। आप डराने की कोशिश करते हैं लेकिन आपके इस धमकी से ना हम डरेंगे और ना ही बिहार की आवाम ही डरेगी।