ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

लैंड फॉर जॉब मामला : CBI दफ्तर जाने से पहले बोले तेजस्वी .. मैं झुकूंगा नहीं लडूंगा

PATNA : लैंड फॉर जॉब्स स्कैम मामले में बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव से आज सीबीआई पूछताछ करेगी। इसके लिए तेजस्वी अपने घर से सीबीआई ऑफिस के लिए निकल गए हैं। इस दौरान तेजस्वी

लैंड फॉर जॉब मामला : CBI दफ्तर जाने से पहले बोले तेजस्वी .. मैं झुकूंगा नहीं लडूंगा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : लैंड फॉर जॉब्स स्कैम मामले में बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव से आज सीबीआई पूछताछ करेगी। इसके लिए तेजस्वी अपने घर से सीबीआई ऑफिस के लिए निकल गए हैं। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि, हमने जांच एजेसिंयों को हमेशा सहयोग किया है। देश का माहौल आजकल आप देख ही रहे हैं। झुकना बहुत आसान है। लड़ना बहुत मुश्किल है। हम लोग लड़ेंगे और जीतेंगे।


दरअसल,  रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज सीबीआई की टीम पूछताछ करेगी पूछताछ करेगी। तेजस्वी यादव से यह पूछताछ राजधानी दिल्ली स्थित सीबीआई कार्यालय में होगी। इसको लेकर तेजस्वी यादव दिल्ली पहुंच चुके हैं। तेजस्वी यादव से सीबीआई की पूछताछ सुबह 11:00 बजे से शुरू होगी। यह कितने देर तक चलेगी इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। इसके साथ ही उनकी बहन मिसा भारती से भी आज पूछताछ होगी। इनको ईडी के तरफ से आज पूछताछ के लिए बुलाया गया है।


बताया जा रहा है कि, सीबीआई की टीम तेजस्वी से यह सवाल कर सकती है कि उनको इस घोटाले के बारे में क्या कुछ जानकारी है। किन लोगों से कितने पैसे लेकर नौकरी दी गई है। आखिर घोटाले के पैसे उस कंपनी में क्यों डाला गया जिसके डायरेक्टर खुद तेजस्वी यादव हैं। इससे पहले सीबीआई ने तेजस्वी यादव को पेश होने के लिए तीन समन जारी किया था। 


आपको बताते चलें कि, तेजस्वी यादव याचिका पर 16 मार्च को दिल्ली हाई कोर्ट में जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा की अदालत ने सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया था कि तेजस्वी यादव 25 मार्च को सीबीआई के सामने पेश होंगे। जिसके बाद आज वह सीबीआई के सामने पेश होंगे। इससे पहले जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई ने तेजस्वी यादव पिता और पूर्व रेल मंत्री लालू यादव, पूर्व सीएम राबड़ी देवी और सांसद मिसा भारती समेत 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर रखी है। इसके साथ ही आरोप पत्र भी दायर किया है।