ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

CAA-NRC के मुद्दे पर चंपारण से यात्रा पर निकलेंगे कुशवाहा, 26 दिसंबर से शुरू होगी 'समझो समझाओ देश बचाओ जागरूकता यात्रा'

PATNA : रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा एक बार फिर यात्रा पर निकलेंगे। इस बार कुशवाहा नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी क्या है इसे समझाने के लिए यात्रा पर निकल रहे हैं ।कुशवाहा की यात्रा का न

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा एक बार फिर यात्रा पर निकलेंगे।  इस बार कुशवाहा नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी क्या है इसे समझाने के लिए यात्रा पर निकल रहे हैं ।कुशवाहा की यात्रा का नाम है 'समझो-समझाओ देश बचाओ।' इस जागरूकता यात्रा की शुरुआत चंपारण की भूमि से 26 दिसम्बर को की जाएगी।

एनआरसी पर केंद्र सरकार की सफाई को सफेद झूठ बताते हुए रालोसपा प्रमुख ने कहा कि देश के संवैधानिक पद पर बैठे पीएम का झूठ बोलना शोभा नहीं देता। रालोसपा इसकी सच्चाई को लेकर ही जनता के बीच जा रही है। इस मामले पर रालोसपा लोगो को गुमराह नही होने देगी। इसको लेकर रालोसपा बिहार में समझो समझाओ देश बचाओ यात्रा की शुरुआत पश्चिम चम्पारण से करेगी।

वहीं झारखंड विधानसभा चुनाव में जेएमएम गठबंधन की जीत पर बधाई देते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि झारखंड के जनादेश से ये साबित कर दिया है कि बीजेपी की गलत नीतियों को जनता अब बर्दाश्त करने वाली नहीं है। देश की जनता देश को तोड़ने वाले ताकतों को अब नकार रही है।


टैग्स