ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान हंगामा: BJP- RJD की महिला विधायक आपस में भिड़ी

PATNA : बिहार में आज से विधानमंडल बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है। सदन में विधायी कार्य तो रुटीन के अनुसार हो रहे हैं। लेकिन, इन दिनों बाहर जिस तरह की राजनीतिक सरगर्मी है, उसका

बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान हंगामा:  BJP- RJD की महिला विधायक आपस में भिड़ी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में आज से विधानमंडल बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है। सदन में विधायी कार्य तो रुटीन के अनुसार हो रहे हैं। लेकिन, इन दिनों बाहर जिस तरह की राजनीतिक सरगर्मी है, उसका असर सदन के अंदर भी नजर आ रहा है। विपक्षी भाजपा के सदस्य सरकार पर आक्रामक रूख अपना रहे हैं तो  सत्तारूढ़ दल के सदस्य भी बचाव की मुद्रा में नहीं दिख रहे। इसके इतर वो भी जुवानी भिड़ंत पर उतारू  नजर आ रहे हैं। इसी बीच अब जो ताजा जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक भाजपा की नेत्री भागीरथी देवी और राजद नेत्री रेखा देवी के भिड़ंत हो गया है। हालांकि, यह भिड़ंत जुवानी थी। 


दरअसल, राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर अपने अभिभाषण में बिहार सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे। इसी दौरान राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सरकार निरंतर काम कर रही है। जिसके बाद बीजेपी विधायकों ने ये कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया कि स्कूलों में शिक्षक और बिल्डिंग नहीं है। इतना ही नहीं बीजेपी ने तरफ से यह कहना शुरू कर दिया कि, महागठबंधन हटाओं देश बचाओ। जिसके बाद राजद के तरफ से यह कहना शुरू कर दिया गया कि, मोदी भगायो देश बचाओ। इसके बाद भाजपा नेत्री और राजद नेत्री के बीच जुवानी भिड़ंत हो गई।


मालूम हो कि, यह बजट सत्र 5 अप्रैल तक चलेगा। इसमें कल यानी 28 फरवरी को बिहार का बजट पेश किया जाएगा। आज बिहार विधानसभा और बिहार विधान की संयुक्त बैठक होगी। इसके साथ ही सरकार के तरफ से वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी वित्तीय वर्ष 2021-22 का आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगे। सोमवार के लिए निर्धारित कार्यवाही के अनुसार, बिहार विधानमंडल के सत्र में नहीं रहने की अवधि में राज्यपाल की ओर से प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रति सदन के पटल पर रखी जाएगी। अंत में शोक प्रकाश होगा।


आपको बताते चलें कि, बजट सत्र में 22 बैठकें आयोजित की गई हैं। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसके बाद मंगलवार को वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट प्रस्तुत करेंगे। अगले दिन से राज्यपाल के अभिभाषण पर पेश धन्यवाद के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। एक मार्च को इस पर सरकार का उत्तर होगा।