ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बुर्का में आईं 3 महिलाओं ने पार्लर मालकिन पर किया जानलेवा हमला, कैंची से गोद तार से घोंटा गला

PATNA : राजधानी पटना के शेखपुरा में दिनदहाड़े ब्यूटी पार्लर की संचालिका पर जानलेवा हमला हो गया। बुर्का पहने तीन महिलाओं ने शहर के बंगाली चौक के पास स्थित संजू ब्यूटी पार्लर में घुस

बुर्का में आईं 3 महिलाओं ने पार्लर मालकिन पर किया जानलेवा हमला, कैंची से गोद तार से घोंटा गला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के शेखपुरा में दिनदहाड़े ब्यूटी पार्लर की संचालिका पर जानलेवा हमला हो गया। बुर्का पहने तीन महिलाओं ने शहर के बंगाली चौक के पास स्थित संजू ब्यूटी पार्लर में घुसकर संचालिका सीता देवी पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर दिया। सिर, चेहरा और हाथों को कैंची व अन्य धारदार हथियारों से गोद डाला। इतना ही नहीं बिजली के तार से गला घोंटा। संचालिका को मरा हुआ समझकर हमलावर महिलाएं चली गईं।


वहीं, हमलावरों के जाने के बाद खून से लथपथ संचालिका दुकान से किसी तरह बाहर निकली तो आसपास के दुकानदारों को घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर बनी हुई है। घटना को काफी पेशेवर तरीके से अंजाम दिया गया है। यही वजह रहा कि आसपास के दुकानदारों को भी भनक नहीं लगी।


उधर, हद तो यह कि विरोध करने पर हमलावर महिलाओं ने संचालिका के हाथ रस्सी से बांधे दिए। जान बचाने के लिए उसने काफी संघर्ष किया। इसकी गवाही दुकान में जगह-जगह बिखरे खून दे रहे थे। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। संचालिका के होश में आने के बाद बयान लिया जाएगा। एक मंगलसूत्र भी टूटकर गिरा हुआ मिला है।