ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बजट सत्र को लेकर आज विधान परिषद में सर्वदलीय बैठक, गुरुवार को विधानसभा में ऑल पार्टी मीटिंग होगी

PATNA : 19 फरवरी से बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुरू हो रहा है. बजट सत्र को लेकर आज बिहार विधान परिषद में सर्वदलीय बैठक के बुलाई गई है. आज 12:30 बजे से सभापति अवधेश नारायण सिं

बजट सत्र को लेकर आज विधान परिषद में सर्वदलीय बैठक, गुरुवार को विधानसभा में ऑल पार्टी मीटिंग होगी
Anamika
2 मिनट

PATNA : 19 फरवरी से बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुरू हो रहा है. बजट सत्र को लेकर आज बिहार विधान परिषद में सर्वदलीय बैठक के बुलाई गई है. आज 12:30 बजे से सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सभी दलों के प्रतिनिधियों को बैठक में आमंत्रित किया है. इस बैठक में इस बात को लेकर चर्चा होगी कि बजट सत्र कैसे सुचारू तरीके से चलाया जाए. सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा है कि सत्र बेहद महत्वपूर्ण है और जनहित के सवालों के साथ-साथ विधाई कामकाज कैसे हो कैसे विपक्ष और सत्तापक्ष सकारात्मक तरीके से सदन में सहयोग करें इसे लेकर आज की सर्वदलीय बैठक में चर्चा होगी.

 उधर बिहार विधानसभा में सर्वदलीय बैठक के गुरुवार को आयोजित की जाएगी. विधानसभाध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को सभी दलों को इस बैठक में आमंत्रित किया है. पिछली बार सर्वदलीय बैठक के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा. बैठक में संसदीय कार्य मंत्री के अलावा अन्य सभी दलों के तरफ से प्रतिनिधि शामिल होंगे. बजट सत्र बेहद लंबा चलना है इसलिए सत्र संचालन को लेकर सर्वदलीय बैठक की अहमियत बढ़ जाती है.

विधानसभाध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा पहले ही कह चुके हैं कि लोकतंत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की अपनी अहमियत है. जनहित के सवाल जनप्रतिनिधि सदन में उठा पाए और सरकार से इसका जवाब ले पाए सदन इसको सुनिश्चित करेगा. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव फिलहाल पटना में नहीं है लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि 19 फरवरी को शुरू हो रहे बजट सत्र के ठीक पहले वह पटना पहुंच जाएंगे. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने के कारण तेजस्वी यादव फिलहाल दिल्ली में है.