ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

बजट 2023 पर बोले तेजस्वी, इस बार भी भाजपाइयों ने ठगने का काम किया, टैक्स रिबेट करना आंखों में धूल झोंकने के बराबर

PATNA: बजट 2023 को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ उनके मंत्रियों की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि बजट के बारे में पता नहीं है जब देखेंगे तब ही कुछ बता पाएंगे। ल

बजट 2023 पर बोले तेजस्वी, इस बार भी भाजपाइयों ने ठगने का काम किया, टैक्स रिबेट करना आंखों में धूल झोंकने के बराबर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बजट 2023 को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ उनके मंत्रियों की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि बजट के बारे में पता नहीं है जब देखेंगे तब ही कुछ बता पाएंगे। लेकिन बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बजट को देखा है। इसे लेकर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस बार भी भाजपाइयों ने ठगने का काम किया है। 


तेजस्वी यादव ने कहा कि 2014 में केंद्र की भाजपा सरकार ने यह कहा था कि 2022 में किसानों की आय दुगुनी करेंगे और सबको आवास देंगे। यही नहीं 2022 तक 80 करोड़ लोगों को नौकरी-रोजगार देने का भी सपना दिखाया था। अब 2023 भी आ गया लेकिन इनकी जुमलेबाजी की आदत नहीं गयी। BJP को 100% सांसद देने वाले बिहार को भाजपाइयों ने बजट में फिर ठगा।

बजट को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तेजस्वी यादव ने जोरदार हमला बोला है। कहा कि भाजपा के लोग धर्म की राजनीति करते हैं और जनता का ध्यान भटका देश के संविधान को खत्म करने की कोशिश करते हैं। ये लोग पूरे तरीके से इतिहास को बदलने का काम कर रहे है।

तेजस्वी ने मोदी सरकार से यह सवाल किया कि मुगल गार्डन का नाम बदल देने से क्या देश की जनता को रोजगार मिल जाएगा? तेजस्वी ने कहा कि केंद्र सरकार केवल देश के लोगों को ठगने का काम कर रही है। बिहार के लोग होशियार हैं इस बात को भली-भांती समझते हैं। आज महंगाई और बेरोजगारी से लोग काफी परेशान हैं।


तेजस्वी ने कहा कि हर चीज की कीमत बढ़ी है। महंगाई बढ़ने से लोगों का जीना दुश्वार हो चुका है। यदि परिवार में कोई व्यक्ति बीमार पड़ जाए तो उसका इलाज कराना भी मुश्किल होता है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस बजट के बारे में कहा कि टैक्स रिबेट करना आंखों में धूल झोंकने के बराबर है।


तेजस्वी ने केंद्रीय बजट को नील बटा सन्नाटा बताते हुए कहा कि इस बजट में बिहार को कुछ भी नहीं मिला। टैक्स में छूट आंख में धूल झोंकने के समान है। आम आदमी महंगाई से मर रहा है। युवाओं के रोजगार पर बजट में कुछ भी नहीं है। गरीबों को पक्के मकान के वायदे भी गायब है। रेलवे को क्या मिला इस बजट में पता ही नहीं चला।

टैग्स