ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

BJP से नाराज है कायस्थ समाज, राज्यसभा में तरजीह नहीं मिलने के बाद शुरू हुई गोलबंदी

PATNA : बिहार से राज्यसभा की एकमात्र सीट पर विवेक ठाकुर को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद बीजेपी का मजबूत वोट बैंक कायस्थ समाज नाराज हो गया है. आर के सिन्हा और उनके बेटे ऋतुराज सि

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

PATNA : बिहार से राज्यसभा की एकमात्र सीट पर विवेक ठाकुर को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद बीजेपी का मजबूत वोट बैंक कायस्थ समाज नाराज हो गया है. आर के सिन्हा और उनके बेटे ऋतुराज सिन्हा को तरजीह  नहीं मिलने के बाद अब समाज ने गोलबंदी शुरू कर दी है. पटना में आज अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से एक प्रेसवार्ता बुलाई गई है.


अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के साथ जुड़े पटना और बिहार भर के कायस्थयों ने अब खुलकर बीजेपी के प्रति अपनी नाराजगी जताने का फैसला किया है. आर के सिन्हा और ऋतुराज सिन्हा में से किसी एक को राज्यसभा नहीं भेजे जाने का खुलकर विरोध किया जा रहा है.

आपको बता दें कि आर के सिन्हा का कार्यकाल खत्म हो रहा है. उनके साथ साथ बीजेपी से डॉक्टर सीपी ठाकुर का भी कार्यकाल खत्म हो रहा था, लेकिन पार्टी ने सीपी ठाकुर के बेटे विवेक ठाकुर को उनकी जगह राज्यसभा भेजने का फैसला किया है. बिहार से बीजेपी फिलहाल किसी एक व्यक्ति को ही राज्यसभा भेज सकती थी ऐसे में भूमिहार जाति से आने वाले विवेक ठाकुर को बीजेपी नेता ने तरजीह दी है. पार्टी के इस फैसले से समाज नाराज है.


इसके पहले आर के सिन्हा अपने बेटे ऋतुराज सिन्हा  के लिए पटना साहिब से लोकसभा का टिकट भी चाह रहे थे, लेकिन बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से उम्मीदवार बना दिया था. केंद्रीय नेतृत्व के इस फैसले से नाराज आर के सिन्हा के समर्थकों ने रविशंकर प्रसाद का खुलकर विरोध किया था और अब आर के सिन्हा और उनके बेटे ऋतुराज को भी साइड लाइन कर दिया गया है. अखिल भारतीय महासभा की मजबूत पकड़ रही है लिहाजा जाति के सहारे बीजेपी नेतृत्व को चुनौती देने की तैयारी कर ली गई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता