ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

BJP राज्यसभा सांसद की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, हॉस्पिटल में एडमिट हुए सतीश चंद्र दुबे; बॉडीगार्ड और ड्राइवर को भी आई चोट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकलकर सामने आई है जहां भाजपा के राज्यसभा सांसद सतीश चन्द्र दुबे की गा

BJP राज्यसभा सांसद की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, हॉस्पिटल में एडमिट हुए सतीश चंद्र दुबे; बॉडीगार्ड और ड्राइवर को भी आई चोट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकलकर सामने आई है जहां भाजपा के राज्यसभा सांसद सतीश चन्द्र दुबे की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। इस एक्सीडेंट में भाजपा के राज्यसभा सांसद और उनके ड्राइवर बाल - बाल बचे हैं।


मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे किसी जरूरी कार्य को लेकर बीती रात पटना के गांधी सेतु के रास्ते जा रहे थे जहां अचानक उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। इस एक्सीडेंट में सांसद और उनके बॉडीगार्ड समेत खुद सतीश चंद्र दुबे को भी चोट आई है।


वहीं,इस घटना के बाद भाजपा के राज्यसभा सांसद और उनके बॉडीगार्ड और ड्राइवर को पटना के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


उधर इस एक्सीडेंट की घटना की जानकारी देते हुए पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि, सांसद के गाड़ी का एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। इसकी जांच की जा रही है फिलहाल राज्यसभा सांसद खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी उनका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।