ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

BJP प्रशिक्षण शिविर के जरिये नेताओं-कार्यकर्ताओं को देगी चुनावी टिप्स, जेपी नड्डा भी होंगे शामिल

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण शिविर के जरिए चुनावी टिप्स देगी. आगामी 20 से 22 मार्च तक राजगीर में बीजेपी का प्

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण शिविर के जरिए चुनावी टिप्स देगी.  आगामी 20 से 22 मार्च तक राजगीर में बीजेपी का प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा.तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हो सकते हैं. 


बिहार बीजेपी के अंदरूनी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जेपी नड्डा प्रशिक्षण शिविर के आखिरी सत्र में शामिल हो सकते हैं. 22 मार्च को प्रशिक्षण शिविर का समापन होगा और राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचेंगे बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे. इसके अलावा बीजेपी के अन्य राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को भी प्रशिक्षण शिविर के अलग-अलग सत्रों में बुलाया जायेगा. पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बीजेपी के राष्ट्रीय स्तर के नेता यह बताएंगे कि चुनावी मोड में कैसे काम करते हुए विरोधियों को जवाब देना है.


राजगीर में होने वाले पदाधिकारियों विधायकों को शामिल होना है. पार्टी के तमाम सांसद विधायक जनप्रतिनिधियों को भी शिविर में शामिल होना है. बताया जा रहा है कि प्रशिक्षण शिविर के पहले बिहार बीजेपी की नई प्रदेश कमिटी का ऐलान कर दिया जायेगा. प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने राष्ट्रीय नेताओं के साथ कमेटी के स्वरूप को अंतिम रूप दे दिया है और बहुत जल्द इसका ऐलान भी कर दिया जायेगा. 



टैग्स