ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

BJP का मतलब बड़का झूठा पार्टी, तेजस्वी का बड़ा हमला, कहा-भाजपा झूठ बोलने की फैक्ट्री, हॉल सेलर और खुद डिस्ट्रीब्यूटर भी है

PATNA: बीते दिनों पूर्वी चंपारण में 41 लोगों की मौत जहरीली शराब के पीने से हुई थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतक के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा दिये जाने की घ

BJP का मतलब बड़का झूठा पार्टी, तेजस्वी का बड़ा हमला, कहा-भाजपा झूठ बोलने की फैक्ट्री, हॉल सेलर और खुद डिस्ट्रीब्यूटर भी है
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बीते दिनों पूर्वी चंपारण में 41 लोगों की मौत जहरीली शराब के पीने से हुई थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतक के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा दिये जाने की घोषणा की थी। बिहार सरकार के इस फैसले का पक्ष और विपक्षी दोनों ने स्वागत किया था। बीजेपी नेताओं का कहना था कि भाजपा के दबाव के बाद ही नीतीश कुमार ने यह फैसला लिया। बीजेपी तो बहुत दिन से मुआवजा दिये जाने की मांग कर रही थी। साथ ही पीड़ित परिवार से मिलने की बात भी कही थी। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उस वक्त सिर्फ यही कह रहे थे कि जो पियेगा वो मरेगा।


बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से जब पूछा गया कि बीजेपी कह रही है कि हमारे दबाव के कारण नीतीश कुमार ने मुआवजा दिये जाने का फैसला लिया है। हमारे आवाज उठाने के बाद ही यह सब कुछ हुआ है। मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी के नेता कुछ भी कहते रहते हैं। बीजेपी मतलब बड़का झूठा पार्टी होता है। बीजेपी हर बात झूठ ही बोलती है। बीजेपी झूठ बोलने का फैक्ट्री है मैनूफैक्चरर है हॉल सेलर है साथ में खुद झूठ बोलने का डिस्ट्रीब्यूटर भी है। 


दरअसल उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बुधवार को राजद कार्यालय पहुंचे थे। जहां भीम संवाद पर उन्होंने लोगों से बातचीत की। आरजेडी कार्यालय से निकलने के दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की। जहरीली शराब से मौत पर मुआवजा मिलने के मामले पर बीजेपी का वह बयान कि हमारी मांग पर ही यह सब कुछ हुआ है। इसे लेकर तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी मतलब बड़ा झूठा पार्टी होता है। यह झूठ का होलसेलर है, भारतीय जनता पार्टी झूठ का डिस्ट्रीब्यूटर और झूठ बोलने का मैन्युफैक्चर भी है। बीजेपी के लोगों को झूठ बोलने की आदत है।