ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

'यह मात्र चुनाव नहीं बल्कि सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई है' बीजेपी पर बरसे मुकेश सहनी

PATNA: बिहार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने तूफानी दौरा किया। उन्होंने रविवार को मधुबनी, मधेपुरा, सुपौल, खगड़िया और बेगूसराय में चुनावी सभाओं को

'यह मात्र चुनाव नहीं बल्कि सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई है' बीजेपी पर बरसे मुकेश सहनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने तूफानी दौरा किया। उन्होंने रविवार को मधुबनी, मधेपुरा, सुपौल, खगड़िया और बेगूसराय में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए जहां भाजपा पर निशाना साधा वहीं लोगों से एकजुट होकर मतदान करने की भी अपील की। उन्होंने इस चुनाव को अहम चुनाव करार देते हुए कहा कि देश के संविधान की सुरक्षा के लिए यह चुनाव अहम है।


मुकेश सहनी ने कहा कि यह चुनाव मात्र एक चुनाव नहीं बल्कि यह लड़ाई सम्मान और स्वाभिमान की है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार को जनता की फिक्र नहीं है, तभी तो लोकतंत्र की हत्या कर जनता द्वारा चुनी गई सरकार को गिरा दिया जाता है। विधायकों और सांसदों को खरीद लिया जाता है। सहनी ने कहा कि हमारे विधायकों को खरीद लिया गया, हमे उसी सरकार से बाहर कर दिया गया जो सरकार हमने बनाई थी। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि भाजपा को जनता की फिक्र नहीं है। 


उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दशरथ मांझी ने पहाड़ काटते हुए कहा था कि जब तक तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं। आज एक-एक निषाद हाथ मे गंगा जल लेकर अपने अधिकार के लिए संघर्ष करने का संकल्प ले चुका है। अब यह निर्णय लेने का समय है। एक-एक निषाद कह रहा है जब तक तोड़ेंगे नहीं तब तक छोडेंगे नहीं। 


सहनी ने वीआईपी पार्टी के तमाम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आप सभी इंडिया-महागठबंधन के पक्ष में डोर टू डोर जनसंपर्क करें और अधिक से अधिक मतदान करके महागठबंधन के उम्मीदवारों को विजयी बनाएं।

टैग्स