ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

BJP पर चुप्पी लेकिन JDU पर उंगली, चिराग बोले.. नीतीश कुमार की दिलचस्पी LJP को नुकसान पहुंचाने में

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में मौजूदा संकट के लिए चिराग पासवान ने नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड को जिम्मेदार ठहराया है. हालांकि चिराग पासवान ने बीजेपी की भूमिका पर चु

BJP पर चुप्पी लेकिन JDU पर उंगली, चिराग बोले.. नीतीश कुमार की दिलचस्पी LJP को नुकसान पहुंचाने में
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में मौजूदा संकट के लिए चिराग पासवान ने नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड को जिम्मेदार ठहराया है. हालांकि चिराग पासवान ने बीजेपी की भूमिका पर चुप्पी साध ली है. एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि नीतीश कुमार की पार्टी के नेताओं ने जिस तरह एलजेपी को तोड़ने में दिलचस्पी दिखाई. उसके बाद इस बात को कहने में उन्हें कोई संदेह नहीं कि नीतीश कुमार एलजेपी को नुकसान पहुंचाने में दिलचस्पी रखते हैं.


यह पूछे जाने पर कि भारतीय जनता पार्टी की भूमिका को वह कैसे देखते हैं. चिराग पासवान ने कहा कि वह इस पर सीधे से तरीके से कुछ नहीं कर सकते. हालांकि जेडीयू नेताओं की भूमिका सामने देखने को मिली है. चिराग पासवान से जब यह पूछा गया कि विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने खुद को राम का हनुमान बताते हुए बीजेपी को राम की तरह बताया था चिराग से जब यह पूछा गया कि क्या वह बीजेपी से मदद मांगेंगे. तो उन्होंने बस इतना कहा कि हनुमान को राम से अगर मदद मांगने पड़े तो फिर काहे का राम और काहे के हनुमान.


चिराग पासवान ने कहा कि उनका नीतीश कुमार से कोई व्यक्तिगत विरोध नहीं है और नीतीश कुमार की नीतियों और सिद्धांतों का विरोध करते हैं. नीतीश कुमार जिस तरह सरकार चला रहे हैं. इस पर उनको ऐतराज है. चिराग ने कहा कि बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट के एजेंडे को वह एनडीए में शामिल करवाना चाहते थे. लेकिन नीतीश कुमार ने उनकी एक नहीं सुनी. ऐसे में विधानसभा चुनाव लड़ने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचता था. वह अपनी पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों पर ही राजनीति करेंगे ना कि किसी दूसरे के.



टैग्स