ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बीजेपी नेता प्रेम कुमार बोले- अति पिछड़ा को पंचायती राज में आरक्षण एनडीए ने दिया

PATNA: कुढ़नी में 5 दिसंबर को उपचुनाव होना है। बीजेपी के पूर्व मंत्री प्रेम कुमार ने कुढ़नी जाकर बीजेपी उम्मीदवार केदार गुप्ता के लिए चुनाव प्रचार किया। चुनाव प्रचार कर पटना लौट रहे

बीजेपी नेता प्रेम कुमार बोले- अति पिछड़ा को पंचायती राज में आरक्षण एनडीए ने दिया
First Bihar
2 मिनट

PATNA: कुढ़नी में 5 दिसंबर को उपचुनाव होना है। बीजेपी के पूर्व मंत्री प्रेम कुमार ने कुढ़नी जाकर बीजेपी उम्मीदवार केदार गुप्ता के लिए चुनाव प्रचार किया। चुनाव प्रचार कर पटना लौट रहे पूर्व मंत्री प्रेम कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की जीत का दावा किया। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी केदार गुप्ता की जीत को सुनिश्चित बताया। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि दो जगह पर उपचुनाव हुआ लेकिन मुख्यमंत्री वहां नहीं गए और अब कुढ़नी में चुनाव प्रचार करने जा रहें है, लेकिन उससे कुछ फायदा होने वाला नहीं है। 



प्रेम कुमार ने कहा कि कुढ़नी में बीजेपी की जीत तय है। वहीं नगर निकाय चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर पूर्व मंत्री ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था में अतिपिछड़ों को मिलने वाला आरक्षण एनडीए की देन है। हमलोगों ने जनता से वादा किया था और 2005 में सरकार बनने के साथ ही हमने 2006 में पंचायती राज व्यवस्था में आरक्षण लागू किया।



पूर्व मंत्री ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा में लाना ही भाजपा का एकमात्र लक्ष्य है। आपको बता दें,  5 दिसंबर को कुढ़नी में उपचुनाव होना है। इसी सिलसिले में प्रेम कुमार बीजेपी उम्मीदवार केदार गुप्ता के लिए प्रचार करने गए थे। वहां से पटना लौटने के दौरान वे भगवानपुर में रुके थे, जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

टैग्स