ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

BJP ने PK को बताया धंधेबाज, संजय जयसवाल बोले.. 90 के दौर में तो गुंडे–मवाली भी विधायक और सांसद बन गए

PATNA : प्रशांत किशोर ने बिहार से जन सुराज अभियान का ऐलान किया किया वह सत्ताधारी गठबंधन के निशाने पर आ गए। बिहार एनडीए में शामिल तमाम राजनीतिक दलों ने प्रशांत किशोर को जमकर खरी-खोट

BJP ने PK को बताया धंधेबाज, संजय जयसवाल बोले.. 90 के दौर में तो गुंडे–मवाली भी विधायक और सांसद बन गए
Editor
2 मिनट

PATNA : प्रशांत किशोर ने बिहार से जन सुराज अभियान का ऐलान किया किया वह सत्ताधारी गठबंधन के निशाने पर आ गए। बिहार एनडीए में शामिल तमाम राजनीतिक दलों ने प्रशांत किशोर को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। बीजेपी का हर एक नेता चुन–चुनकर पीके पर हमला बोल रहा है। ऐसे में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने प्रशांत किशोर पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने पीके को राजनीतिक धंधेबाज करार दिया है। संजय जायसवाल का कहना है कि जो आदमी कल तक राजनीतिक धंधा करता था राजनीति में आ रहा है। 


इतना ही नहीं प्रशांत किशोर पर प्रतिक्रिया देते देते संजय जयसवाल 90 के लालू राज्य की चर्चा करना भी नहीं भूले।  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि 90 के दशक के पहले कांग्रेस के नेता बूथ लूटने का काम करते थे लेकिन बाद में बूथ लूटने वाले गुंडे ही राजनीति में आ गए। 90 के दशक में तो लालू के शासनकाल में तो हद ही हो गया, जब गुंडे–मवाली विधायक और सांसद बन गए। साल 2000 तक पहुंचते-पहुंचते जाति के नाम पर समाज सेवा करने वाले लोग राजनीति में आने और राजनीतिक धंधेबाज राजनीति में आ रहे हैं। 


आपको बता दें कि संजय जयसवाल के पहले पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने भी पीके पर जोरदार हमला बोला था। पीके के राजनीतिक एंट्री को लेकर सुशील मोदी ने कहा था कि इससे बीजेपी जैसी बड़ी पार्टियों को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। आपको बता दें बिहार यात्रा पर निकलने का ऐलान किया है 3000 किलोमीटर की यात्रा पूरी करने के बाद इस बात का फैसला करेंगे कि बिहार में पार्टी मनाएंगे या नहीं लेकिन उन्होंने सुराज अभियान की शुरुआत कर दी है।

टैग्स