ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

BJP ने मुकेश सहनी से इस्तीफा देने को कहा, संजय जायसवाल बोले.. लालच छोड़ें और मंत्री पद भी

PATNA : विधानसभा में सूपड़ा साफ होने के बाद वीआईपी नेता और मंत्री मुकेश सहनी पर इस्तीफे का दबाव बढ़ गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अब सीधे सीधे मुकेश सहनी से इस्तीफा मांग लिया है। ब

BJP ने मुकेश सहनी से इस्तीफा देने को कहा, संजय जायसवाल बोले.. लालच छोड़ें और मंत्री पद भी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : विधानसभा में सूपड़ा साफ होने के बाद वीआईपी नेता और मंत्री मुकेश सहनी पर इस्तीफे का दबाव बढ़ गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अब सीधे सीधे मुकेश सहनी से इस्तीफा मांग लिया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा है कि मुकेश सहनी के पास अब एक भी विधायक नहीं है। इस लिहाजा उन्हें नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि मुकेश सहनी लोभी की तरह बर्ताव कर रहे हैं।


विधानसभा की कार्यवाही खत्म होने के बाद आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एक बार फिर से विधानसभा पहुंचे हैं। पिछले दिनों जब संजय जयसवाल विधानसभा आए थे तो वीआईपी के तीन विधायकों ने पाला बदल लिया था। आज एक बार फिर संजय जयसवाल विधानसभा पहुंचे हैं और उन्होंने डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद से मुलाकात की है। इसी दौरान उन्होंने मुकेश सहनी से इस्तीफा देने की मांग भी रख दी है।


संजय जायसवाल ने कहा कि मुकेश सहनी ने जब नॉमिनेशन भरा उसी समय से गठबंधन से अलग हैं। अब देखना है कि उनमें कितनी नैतिकता बची है। उनके नैतिकता को जागृत करना बहुत मुश्किल है। जिसके पास एक भी विधायक नहीं हो, वह पद पर बना हुआ है।


मुकेश सहनी का वह बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री उनके मंत्री पद पर फैसला लेंगे, इसपर संजय जायसवाल ने कहा कि मुकेश सहनी आदतन झूठ बोलते हैं। उन्होंने कहा कि मुकेश सहनी हमारे कोटे से चुनाव लड़े, बीजेपी की सीट से मंत्री बनें, हम देख रहे हैं कि वे कबतक सत्ता के पीछे भागते हैं।