ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

NDA में VIP की एंट्री, BJP ने मुकेश सहनी को दी 11 विधानसभा सीटें

PATNA : एनडीए में मुकेश सहनी कि विकासशील इंसान पार्टी की अधिकारिक तौर पर एंट्री हो गई है. सहनी एनडीए के साथ चुनाव लड़ेंगे यह पहले ही तय हो चुका था. बीजेपी और जेडीयू ने मंगलवार

NDA में VIP की एंट्री, BJP ने मुकेश सहनी को दी 11 विधानसभा सीटें
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA : एनडीए में मुकेश सहनी कि विकासशील इंसान पार्टी की अधिकारिक तौर पर एंट्री हो गई है. सहनी एनडीए के साथ चुनाव लड़ेंगे यह पहले ही तय हो चुका था. बीजेपी और जेडीयू ने मंगलवार को जब साझा प्रेस कांफ्रेंस में सीटों के तालमेल की घोषणा की उस वक्त एलान कर दिया गया था कि बीजेपी सहनी को अपने कोटे की सीटों से एडजस्ट करेगी.


भारतीय जनता पार्टी ने मुकेश साहनी की वीआईपी को विधानसभा 11 सीटें इसके अलावे एक सीट उनको विधान परिषद की दी हैं.मुकेश सहनी ने कहा कि एनडीए के साथ मिलकर नीतीश कुमार को एक बार फिर से सीएम बनाना है. मुझे महागठबंधन ने पिठ में छुरा घोंपा था, लेकिन एनडीए ने मरहम लगाया है. सुशील कुमार मोदी ने आरजेडी और कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि हमेशा बिहार के दलित और पिछड़ों को धोखा दिया है. मुकेश सहनी के साथ भी महागठबंधन के नेताओं ने दिया है, लेकिन बीजेपी मुकेश सहनी का एनडीए में स्वागत करती है. बीजेपी दलितों के बेहतरी के लिए सोचती है.

एनडीए में कोई शर्त नहीं

एनडीए में कौन बनेगा डिप्टी सीएम के सवाल पर मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबंधन में पहले यह बात हुई थी, लेकिन यहां पर बीजेपी और जेडीयू के नेतृत्व में सरकार बन रही है. यहां पर मुझे मरहम लगाया गया है. ऐसे में कोई शर्त का सवाल नहीं है.


महागठबंधन से अलग होकर बीजेपी के साथ हुए सहनी

महागठबंधन के साथी रहे मुकेश सहनी ने महागठबंधन में सीटों के एलान के दौरान ही वह बागी हो गए. मुकेश ने तेजस्वी यादव पर पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाते हुए वह महागठबंधन से अलग हो गए. मुकेश सहनी ने आरोप लगाया था कि तेजस्वी यादव ने उनको डिप्टी सीएम बनाने और सम्माजनक सीट देने का वादा किया था, लेकिन तेजस्वी यादव पलट गए.  महागठबंधन से अलग होने के बाद मुकेश सहनी दिल्ली में बीजेपी नेताओं के साथ मुलाकात एनडीए में शामिल हुए हैं. मुकेश सहनी को बीजेपी अपने हिस्से से सीट देगी. उसकी आज घोषणा होगी.  

टैग्स