ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

BJP ने ललन सिंह से पूछा, AMIM के विधायकों को RJD में शामिल कराने के लिए कितने करोड़ खर्च किए थे?

PATNA : जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मणिपुर में जेडीयू विधायकों की टूट पर कहा था कि प्रधानमंत्री धनबल का प्रयोग कर रहे हैं। इस पर अब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने पलटवार किया

BJP ने ललन सिंह से पूछा, AMIM के विधायकों को RJD में शामिल कराने के लिए कितने करोड़ खर्च किए थे?
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मणिपुर में जेडीयू विधायकों की टूट पर कहा था कि प्रधानमंत्री धनबल का प्रयोग कर रहे हैं। इस पर अब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने पलटवार किया है। उन्होंने ललन सिंह से तीखे अंदाज़ में पूछा है कि अगर धनबल से विधायक टूटते हैं तो आपने राजद के आधा दर्जन से अधिक विधान पार्षद तोड़ने के लिए कितने करोड़ खर्च किए थे? 



संजय जायसवाल ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कहा है कि माननीय ललन जी, अगर धनबल से विधायक टूटते हैं तो आपने राजद के आधा दर्जन से अधिक विधान पार्षद तोड़ने के लिए कितने करोड़ खर्च किए थे।राष्ट्रीय जनता दल फिर से बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बन सके इसके लिए आपने कितने पैसे देकर एएमआईएम के विधायकों को राजद की सदस्यता दिलाई थी। अफसोस तो यह है कि लोजपा के विधायक जो ईमानदारी से आपके साथ गया उस पर भी आप पैसे लेने का इल्जाम लगा रहे हैं।'



आपको बता दें, शुक्रवार का दिन जेडीयू के लिए झटका भरा रहा। मणिपुर में जेडीयू के एक विधायक को छोड़कर सभी बीजेपी में शामिल हो गए। इस पर ललन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर धनबल चलाने का आरोप लगाया था। लेकिन अब इस सियासी जंग में संजय जायसवाल की एंट्री हो गई है। 

टैग्स