ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

BJP ने किया RJD का नामकरण, राजद का मतलब 'राष्ट्रीय जहरीला दल' बताया

PATNA: BJP बिहार ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को नया नाम दिया है। राजद का मतलब राष्ट्रीय जहरीला दल बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर आरजेडी को सनातन विरोधी बताते हुए बीजे

BJP ने किया RJD का नामकरण, राजद का मतलब 'राष्ट्रीय जहरीला दल' बताया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: BJP बिहार ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को नया नाम दिया है। राजद का मतलब राष्ट्रीय जहरीला दल बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर आरजेडी को सनातन विरोधी बताते हुए बीजेपी बिहार ने लिखा कि "#राष्ट्रीय_जहरीला_दल को हिन्दू आस्था के प्रतीक, राममंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा देखकर लगा है गहरा मानसिक आघात! वोटबैंक के चक्कर में सनातन के मान-मर्दन को याद रखेगी बिहार की जनता।"


BJP BIHAR ने 4 विडों का वीडियो अपलोड करते हुए उस लिखा है कि क्या राजद की बुद्धि धंस गई है पाताल में? पहले विंडो में अतरी के विधायक अजय यादव उर्फ रंजीत यादव का बयान लगाया गया है। दूसरे विडों में पिछड़ा अति पिछड़ा कल्याण विभाग की मंत्री अनिता देवी का बयान लगाया गया है। वही तीसरे विंडो में शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर और चौथे विंडो में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का बयान बीजेपी ने लगाया है। 


पहले विंडो में अतरी के विधायक अजय यादव उर्फ रंजीत यादव जो कुछ कह रहे हैं उसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। राजद नेता यह कहते दिख रहे हैं कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के मंदिर का निर्माण हो रहा है और इसमें प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पीएम नरेंद्र मोदी जा रहे हैं। जिनको प्राण प्रतिष्ठा करने का कोई अधिकार नहीं है। क्योंकि वे पुरुषों में उत्तम नहीं हैं। 


अजय यादव इतने पर ही नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि भाजपा अपने लोगों के जरिए ही अयोध्या में ब्लास्ट करवा सकती है। वही पिछड़ा अति पिछड़ा कल्याण विभाग की मंत्री देवी दूसरे विंडो में मंच से यह कहती दिख रही हैं कि गरीबों के घर अक्षत देने की जरूरत नहीं है। उसकी जगह संविधान की कॉपी देनी चाहिए ताकि गरीब-पिछड़े लोग अपने अधिकार को समझ सके और अपनी लड़ाई लड़ सकें। 


डेहरी में सावित्रीबाई फुले की जयंती समारोह में अनिता देवी ने कहा कि पूरे देश में प्रचार किया जा रहा है कि 22 जनवरी को भगवान श्री राम आएंगे। ऐसा लग रहा है कि इससे पहले भगवान श्री राम धरतीलोक पर कभी नहीं आए थे। अक्षत वितरण की जगह संविधान का वितरण होना चाहिए था। अनिता देवी आगे कहती है कि अक्षत वितरण के नाम पर गरीबों का शोषण हो रहा है। बिहार बीजेपी ने इसके बाद शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का वीडियो लगाया है। इस वीडियो को लगाते हुए बीजेपी ने राजद का नामकरण तक कर दिया। बीजेपी ने राजद का नाम राष्ट्रीय जहर दल दिया है।