ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

BJP ने फिर बोला हमला, बिहार में JDU का अस्तित्व खत्म, अब राजद से उनकी लड़ाई

PATNA: बीजेपी से अलग होने के बाद जेडीयू जब से महागठबंधन में शामिल हुई और बिहार में महागठबंधन की नई सरकार बनी तब से बीजेपी लगातार जेडीयू और नीतीश कुमार पर हमलावर है। एक बार फिर

BJP ने फिर बोला हमला, बिहार में JDU का अस्तित्व खत्म, अब राजद से उनकी लड़ाई
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बीजेपी से अलग होने के बाद जेडीयू जब से महागठबंधन में शामिल हुई और बिहार में महागठबंधन की नई सरकार बनी तब से बीजेपी लगातार जेडीयू और नीतीश कुमार पर हमलावर है। एक बार फिर बीजेपी ने जेडीयू पर बड़ा हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि महागठबंधन के पास वोट ही नहीं है। 


उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार अब कोई वजूद नहीं रह गया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के चरणों में गिरे रहते हैं। बिहार की राजनीति में उनका कोई अस्तित्व नहीं बचा है। वह दिन दूर नहीं जब तेजस्वी यादव कल्याण बिगहा में कुटिया बनाकर नीतीश कुमार को देंगे। 


उन्होंने यह साफ कर दिया है कि बिहार में बीजेपी की लड़ाई राजद से है ना कि जेडीयू से। उन्होंने ऐसा इसलिए कहा है क्योंकि उनका मानना है कि जेडीयू विलिन होने वाली है। जिसके बाद बिहार में सिर्फ बीजेपी और राजद की लड़ाई होगी। 


बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि हमारी लड़ाई बस राष्ट्रीय जनता दल से हैं। राष्ट्रीय जनता दल के पास बस MY समीकरण वाली वोट है जबकि नीतीश कुमार के पास कोई वोट नहीं है। उन पर बोलना ही बेकार है क्योंकि नीतीश कुमार का वजूद बिहार में खत्म हो गया है। वे लालू के चरणों में गिरे रहते हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि  नीतीश कुमार के विधायक उन्हें छोड़कर भाग रहे हैं। 


नीतीश कुमार के जनता राज वाले बयान पर सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में जनता राज है। इसका उदाहरण बीते शुक्रवार को पटना के पीरबहोर थाने में ही देखने को मिल गया है। जहां राजद के पूर्व एमएलसी के बेटे ने थाने में घुसकर डीएसपी को गालियां दी, धकेला और कॉलर पकड़ लिया। पूरा थाना राजद नेता के बेटे के सामने गिड़गिड़ाता रहा और वह पुलिस को भद्दी गालियां देता रहा। क्या नीतीश कुमार इसे ही जनता राज कह रहे हैं।