ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

MLC टुन्नाजी पांडेय को BJP ने किया निलंबित, सीएम नीतीश पर लगातार कर रहे थे बयानबाजी

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सियासी गलियारे से आ रही है. सीएम नीतीश पर लगातार मीडिया में बयानबाजी करने वाले भाजपा एमएलसी पर बीजेपी ने कड़ी कार्रवाई की है. बीजेपी ने एमएलसी टुन्ना

MLC टुन्नाजी पांडेय को BJP ने किया निलंबित, सीएम नीतीश पर लगातार कर रहे थे बयानबाजी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सियासी गलियारे से आ रही है. सीएम नीतीश पर लगातार मीडिया में बयानबाजी करने वाले भाजपा एमएलसी पर बीजेपी ने कड़ी कार्रवाई की है. बीजेपी ने एमएलसी टुन्नाजी पांडेय को पार्टी से निलंबित कर दिया है.


गौरतलब हो कि भाजपा एमएलसी टुन्नाजी पांडेय लगातार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे. सीएम पर टिप्पणी के बाद पार्टी में उनके जवाब मंगा था. टुन्ना जी पांडेय को 10 दिनों का समय दिया गया था लेकिन उससे पहले ही पार्टी ने बड़ी कार्रवाई कर दी गई. उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया है.


टुन्ना जी पांडेय के निलंबन को लेकर पार्टी ने पत्र जारी किया है. पत्र में लिखा गया है कि उन्होंने अनुशासन के खिलाफ जाकर बयानबाजी की. जिसके कारण भाजपा अनुशासन समिति के अध्यक्ष विनय सिंह ने कारण बताओ नोटिस जारी किया. इसके बावजूद भी उन्होंने पार्टी लाइन से बाहर जाकर बयानबाजी की, जो दर्शाता है कि वह अपने आप को पार्टी से ऊपर मानते हैं. इसी वजह से इन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित किया जाता है.


MLC टुन्नाजी पांडेय को BJP ने किया निलंबित, सीएम नीतीश पर लगातार कर रहे थे बयानबाजी


आपको बता दें की भाजपा एमएलसी टुन्ना जी पांडेय ने पूर्व बाहुबली सांसद और राजद के कद्दावर नेता रहे शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा से मुलाकात की थी. ओसामा से मुलाकात के बाद पार्टी ने कड़ी नाराजगी जताई. उनसे जवाब भी मांगा गया लेकिन जवाब से पहले से बीजेपी ने उनके खिलाफ बड़ा एक्शन लिया और उन्हें निलंबित कर दिया.


MLC टुन्नाजी पांडेय को BJP ने किया निलंबित, सीएम नीतीश पर लगातार कर रहे थे बयानबाजी

टैग्स