ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

BJP विधायक हरिभूषण ठाकुर को ओवैसी ने बताया जाहिल, जिन्ना कहने पर भड़के AIMIM चीफ

PATNA : भारतीय जनता पार्टी के विधायक हरिभूषण ठाकुर द्वारा AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी को दूसरा जिन्ना बताये जाने के बाद सियासी गलियारे में भूचाल आ गया है. पटना में प्रेस कांफ्रेंस के

BJP विधायक हरिभूषण ठाकुर को ओवैसी ने बताया जाहिल, जिन्ना कहने पर भड़के AIMIM चीफ
First Bihar
3 मिनट

PATNA : भारतीय जनता पार्टी के विधायक हरिभूषण ठाकुर द्वारा AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी को दूसरा जिन्ना बताये जाने के बाद सियासी गलियारे में भूचाल आ गया है. पटना में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ओवैसी ने विवादित बयान देते हुए बीजेपी विधायक को जाहिल बता दिया है. ओवैसी ने कहा कि बीजेपी विधायक को शायद पता नहीं है लेकिन एक समय में अडवाणी ने भी जिन्ना की तारीफ की थी. 


ओवैसी के विवादित बयान के बाद बीजेपी हरिभूषण ठाकुर ने भी चुप्पी नहीं साधी. उन्होंने एक बार फिर जवाबी हमला किया है. फर्स्ट बिहार से बातचीत में हरिभूषण ठाकुर ने कहा कि ओवैसी खुद जाहिल हैं. बीजेपी का पूरा नाम भारतीय जनता पार्टी है. हम देश की 135 करोड़ जनता के बारे में सोचते हैं. वहीं, ओवैसी की पार्टी का नाम ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) है. ये लोग केवल मुसलमानों के बारे में सोचते हैं और दूसरा जिन्ना बनना चाहते हैं. 


आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता और विधायक हरिभूषण ठाकुर 'बचौल' ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को लेकर एक बड़ा बयान दिया था. हरिभूषण ठाकुर ने असदुद्दीन ओवैसी को तालिबानी बताया था. इन्होंने कहा था कि असदुद्दीन ओवैसी तालिबानी सोच के व्यक्ति हैं और ये दूसरा जिन्ना बनना चाहते हैं.


इधर पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर ओवैसी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है. तालिबान, यूपी चुनाव जैसे मुद्दों को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार का घेराव किया है. ओवैसी ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार में दम है, तो तालिबान को आतंकी घोषित करें.


उन्होंने यूपी चुनाव पर कहा कि उनकी पार्टी यूपी में सौ सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. अभी गठबंधन तय नहीं है. मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद को टिकट देने पर कहा कि ऐसे सवाल जेडीयू और बीजेपी से सवाल क्यों नहीं? प्रज्ञा ठाकुर दूध की धुली हैं क्या? जेडीयू के कितने सासंदनों पर क्रिमिनल केस हैं?


उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के 'अब्बाजान' वाले बयान पर उन्होंने कहा कि योगी झूठ बोलते हैं. वे सोचते हैं कि इससे वे अपनी गिरती साख को उठा लेंगे. ओवैसी ने कहा कि सीमाचंल क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने पत्र जारी कर आम जनता से अपील की है कि वे सीमावर्ती गांवों में अवैध घुसपैठियों एवं संदिग्‍धों की जानकारी दें. 


आवैसी ने क्षेत्र विशेष को चिह्नित कर जारी इस फरमान पर आपत्ति दर्ज की है. औवेसी ने इसे बिहार सरकार द्वारा चोर-दरवाजे से एनआरसी लागू करने की कोशिश बताया है. उल्‍होंने कहा कि एआइएमआइएम का विस्‍तार बिहार में अब सीमांचल के बाहर भी होगा. 

टैग्स