ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

BJP में भी शामिल हो जाएं तेजस्वी तब भी नहीं धुलेगा दाग, बोले डिप्टी CM विजय सिन्हा .... गरीबों का मसीहा बनकर लूटा

PATNA : दिल्ली के रामलीला मैदान में आज विपक्षी INDIA ब्लॉक एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन कर रहा है। विपक्षी ने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ का उद्देश्य किसी व्यक्ति की र

BJP में भी शामिल हो जाएं तेजस्वी तब भी नहीं धुलेगा दाग, बोले डिप्टी CM विजय सिन्हा ....  गरीबों का मसीहा बनकर लूटा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : दिल्ली के रामलीला मैदान में आज विपक्षी INDIA ब्लॉक एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन कर रहा है। विपक्षी ने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ का उद्देश्य किसी   व्यक्ति की रक्षा करना नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाना है। इस  रैली में विपक्ष के तमाम बड़े नेता मौजूद हैं। वहीं,अब इस रैली को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बड़ा तंज किया है। उन्होंने कहा है कि -यह लोग लोकतंत्र को कमजोर करने वाले लोग हैं। 


दरअसल, तेजस्वी के भाजपा पर तंज का जवाब देते हुए सिन्हा ने कहा कि- वो खुद भाजपा में आकर देख लें उनका दाग नहीं धुलने वाला। लालू यादव पहली बार भाजपा के समर्थन से ही सीएम बने थे। लेकिन, वो  गरीबों की मसीह बनकर गरीबों को लूट लिया। गरीबों की गढ़ी कमाई को लूट तो उनका दाग कहां मिट सकता है। 


वहीं, दिल्ली में विपक्ष की रैली पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने निशाना साधते हुए कहा कि-  ये लोग लोकतंत्र को कमजोर करने वाले लोग हैं। ये वही लोग थे जो कभी राजनीति में सुशासन की बात करते थे, आज भ्रष्टाचार किये जा रहे हैं। ये भ्रष्टाचार मुक्त भारत की बात करने वाले आज चतुराई की राजनीति करके अपना चरित्र हनन कर रहे हैं। 


इसके आगे सिन्हा ने कहा कि - ऐसे लोग जो भ्रष्टाचार मुक्त भारत की बात करते थे।  भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संकल्प लेकर  नकली थे। आज ये लोग जातिवादी राजनीति और  भ्रष्टाचार युक्त भारत का संकल्प लेकर एकजुटता प्रदर्शित कर रहे हैं। इन लोगों ने बिहार में संकल्प लिया था कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाएंगे और जाति विहीन समाज बनाएंगे। लेकिन, आज बिहार में जातीय जहर का लहर फैला हुआ है। 


सिन्हा ने कहा कि, जब न्यायिक संस्था इन लोगों पर कार्रवाई कर रही है तो परेशान हो रहे हैं। इन्हें संविधान और न्यायालय पर भी विश्वास नहीं तो यह लोग राजनीति कैसे कर रहे हैं। इनलोगों को खुद समझना चाहिए कि ये लोग किस वजह से और क्या नीति  लेकर राजनीति कर रहे हैं। इसपर हर बातों पर खुद विचार करना चाहिए।