ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

BJP को रिजार्च टॉपअप की याद दिला रहे सहनी, बोले.. परिषद चुनाव नहीं बल्कि फुल टर्म का है इंतजार

PATNA : स्थानीय निकाय कोटे से होने वाले बिहार विधान परिषद चुनाव में भले ही वीआईपी को बीजेपी एडजस्ट नहीं कर पा रही हो लेकिन मंत्री मुकेश साहनी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा. वीआईप

BJP को रिजार्च टॉपअप की याद दिला रहे सहनी, बोले.. परिषद चुनाव नहीं बल्कि फुल टर्म का है इंतजार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : स्थानीय निकाय कोटे से होने वाले बिहार विधान परिषद चुनाव में भले ही वीआईपी को बीजेपी एडजस्ट नहीं कर पा रही हो लेकिन मंत्री मुकेश साहनी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा. वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि उनका पूरा ध्यान इस वक्त उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर है. वह बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर कोई खास दिलचस्पी नहीं रखते. 


उनकी पार्टी बीजेपी के साथ मिलकर पहले विधान परिषद के चुनाव में नहीं उतरी है. इसलिए परिषद के चुनाव हुए थे तब उनकी पार्टी का अस्तित्व भी नहीं था. बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने कुछ भी गलत नहीं कहा. आपको बता दें कि तारकिशोर ने आज सुबह ही कहा था कि वीआईपी पार्टी के साथ उनका परिषद में कोई गठबंधन नहीं है.


मुकेश सहनी को भले ही विधान परिषद चुनाव की चिंता ना सता रही हो लेकिन वह अपने फुल टर्म को लेकर अभी भी बीजेपी से उम्मीद लगाए बैठे हैं. मंत्री मुकेश सहनी ने कहा है कि बीजेपी ने उन्हें विधान परिषद भेजा यह सच है लेकिन कोई भी सदस्य फुल टर्म के लिए होता है. मेरा फुल टर्म अभी बाकी है. 


बीजेपी नेताओं ने जो वादा किया था उसके मुताबिक मुझे पूरा टाइम मिलेगा इस बात का भरोसा है. विधान परिषद चुनाव के दौरान मुकेश सहनी को बीजेपी ने शॉर्ट टर्म के लिए सदन में भेजा लेकिन अब उनका कार्यकाल खत्म होने वाला है. ऐसे में मुकेश सहनी बीजेपी को याद दिलाना नहीं भूल रहे हैं कि रिचार्ज टॉप अप सहयोगी दल को ही करना है.