ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

कांग्रेस ने महाराजगंज से अखिलेश के बेटे आकाश को उतारा : BJP के सवाल पर अखिलेश ने कहा- मेरा बेटा तो पिछली बार भी लड़ा था लोकसभा का चुनाव

PATNA : जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के रुपौली में एनडीए समर्थित जद (यू) प्रत्याशी संतोष कुशवाहा के समर्थन

कांग्रेस ने महाराजगंज से अखिलेश के बेटे आकाश को उतारा :  BJP के सवाल पर अखिलेश ने कहा-  मेरा बेटा तो पिछली बार भी लड़ा था लोकसभा का चुनाव
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के रुपौली में एनडीए समर्थित जद (यू) प्रत्याशी संतोष कुशवाहा के समर्थन में मंगलवार को चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान नीतीश कुमार ने वर्ष 2005 के बिहार की चर्चा की। कहा कि पहले क्या-क्या होता था, यह सभी जानते हैं। वहीं, जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक राजीव रंजन ने कहा कि लालू और राबड़ी देवी के शासनकाल में महिलाओं पर खूब अत्याचार होते थे। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए बहुत काम किया है। उन्होंने महिलाओं के साथ न्याय किया है। 


नीतीश और उनकी पार्टी के नेताओं के इस बयान को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के लोगों को इतिहास क्यों पढ़ा रहे हैं? उन्हें अपने समय की उपलब्धियों की जानकारी देनी चाहिए कि उन्होंने बिहार के लोगों के लिए पिछले 20 वर्षों में क्या किया है? उसके बारे में बताना चाहिए, न कि हिस्ट्री। सभी लोग पढ़े-लिखे हैं। बता दें कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह के बेटे आकाश प्रसाद सिंह को कांग्रेस ने महाराजगंज से चुनाव मैदान में उतारा है। 


वहीं, मीडिया ने जब अखिलेश सिंह से सवाल किया गया कि बीजेपी का कहना है कि अखिलेश सिंह पहले परिवारवाद को लेकर हमला करते थे। अक्सर परिवारवाद पर ही बोलते थे। लेकिन परिवारवाद पर बोलते-बोलते अपने बेटे को ही अपनी पार्टी कांग्रेस से टिकट दिलवा दिया। मीडिया ने पूछा कि अब लोग आपसे ही सवाल कर रहे है। मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए अखिलेश सिंह ने कहा कि मेरा बेटा तो पिछली बार भी लोकसभा का चुनाव लड़ा था। राजनीति ही करता है और एआईसीसी का मेंबर भी है। 


बता दें कि विगत 22 अप्रैल को कांग्रेस ने अपने 7 उम्मीदवारों के नामो की घोषणा की थी। जिसमें बिहार के 5 और पंजाब के 2 कांग्रेस प्रत्याशी की लिस्ट जारी की गयी थी। पश्चिम चंपारण से मदन मोहन तिवारी को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है। वही, बीजेपी छोडकर कांग्रेस में शामिल हुए मुजफ्फरपुर के निवर्तमान सांसद अजय निषाद को मुजफ्फरपुर से चुनाव के मैदान में उतारा गया है। वही, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह के बेटे आकाश प्रसाद सिंह को महाराजगंज, बिहार सरकार में मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी को समस्तीपुर और मनोज कुमार को सासाराम से कांग्रेस ने टिकट दिया है। जबकि पंजाब में यामिनी गोमर को होशियारपुर और अमरजीत कौर साहोके को फरीदकोट से कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है।