ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

BJP की कृपा से हुई नीतीश की उत्पत्ति.. JDU को बुला कौन रहा है ? ललन सिंह पर सम्राट चौधरी का पलटवार

PATNA: नीतीश की एनडीए में वापसी को लेकर चल रहे सियासी कयासों पर ललन सिंह ने कहा कि बीजेपी की तरफ देखना तो दूर नीतीश कुमार थूकने भी नहीं जाएंगे। ललन सिंह के इस बयान पर बिहार बी

BJP की कृपा से हुई नीतीश की उत्पत्ति.. JDU को बुला कौन रहा है ? ललन सिंह पर सम्राट चौधरी का पलटवार
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: नीतीश की एनडीए में वापसी को लेकर चल रहे सियासी कयासों पर ललन सिंह ने कहा कि बीजेपी की तरफ देखना तो दूर नीतीश कुमार थूकने भी नहीं जाएंगे। ललन सिंह के इस बयान पर बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पलटवार किया है। सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार ने बीजेपी पर कोई कृपा नहीं की है बल्कि बीजेपी की कृपा से पांच बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे।


सम्राट चौधरी ने ललन सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि जनता दल यूनाइटेड को बुला कौन रहा है? बीजेपी ने नीतीश कुमार को पलटू कुमार पहले ही घोषित कर दिया है। लालू प्रसाद नीतीश कुमार को पलटू कुमार कहते थे तो वे पलटू कुमार हो ही गए। नीतीश कुमार पर बीजेपी की कृपा है कि बीजेपी ने उनकी राजनीतिक उत्पत्ति की। नीतीश कुमार की कोई कृपा बीजेपी पर नहीं है बल्कि बल्कि बीजेपी की कृपा से वे बिहार के मुख्यमंत्री बनें। 


सम्राट ने कहा कि आरजेडी के पास अपना वोट बैंक तो है लेकिन नीतीश कुमार के पास अब कोई वोट बैंक नहीं बचा हुआ है। बिहार की 40 में से 40 सीटों पर बीजेपी और एनडीए के उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे और नरेंद्र मोदी फिर से देश का प्रधानमंत्री बनेंगे यह तय है। बीजेपी की मदद से ही कर्पूरी ठाकुर, लालू प्रसाद के साथ साथ नीतीश कुमार पांच बार बिहार के मुख्यमंत्री बनें लेकिन अब किसी और को नहीं बल्कि बीजेपी के कार्यकर्ता को ही बिहार का मुख्यमंत्री बनाना है। 


सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में पिछले 33 वर्षों से लोगों ने नीतीश और लालू को देख लिया है। बिहार में पिछले 33 वर्षों से दो ही सामंती हैं, एक का नाम है नीतीश कुमार और दूसरे का नाम लालू प्रसाद है। ये दोनों सामंती मिलकर बिहार को लूटने का काम कर रहे हैं। इसलिए अब बिहार में बदलाव की जरूर है। बीजेपी डबल इंजन की सरकार बनाकर बिहार को आगे ले जाने का काम करेगी।