ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

भाजपा की दिल्ली में 17 व 18 फरवरी को राष्ट्रीय परिषद की बैठक, बिहार से 573 प्रतिनिधि होंगे शामिल

PATNA : भाजपा की दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय परिषद की बैठक 17 व 18 फरवरी को होगी। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत राज्य से 250 प्रतिनिधि

भाजपा की दिल्ली में 17 व 18 फरवरी को राष्ट्रीय परिषद की बैठक, बिहार से 573 प्रतिनिधि होंगे शामिल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : भाजपा की दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय परिषद की बैठक 17 व 18 फरवरी को होगी। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत राज्य से 250 प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी। दिल्ली के भारतीय मंडपम में कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें  देश और प्रदेश से भाजपा के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। 


मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत वरिष्ठ पार्टी नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। परिषद में तय रणनीति को सभी प्रदेश, बूथ लेवल तक अमलीजामा पहनाने का काम होगा। इसके साथ ही प्रदेश से लेकर जिले, मंडल, बूथ एवं पन्ना इकाइयों तक के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर जानकारी साझा की जाएगी। इस दो दिवसीय बैठक में पहले दिन राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होगी और दूसरे दिन सभी राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की बैठक होगी। 


वहीं, राष्ट्रीय परिषद की बैठक में बिहार से 573 नेता सम्मिलित होंगे। इस कार्यक्रम में बिहार के लोकसभा चुनाव 2024 के सभी 40 सीटों पर जीत सुनिश्चित के लिए मार्गदर्शन किया जाएगा। माना जा रहा कि राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मार्गदर्शन मिलने के बाद प्रदेश संगठन लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों को लेकर संभावित दावेदारों के नामों पर विचार करना शुरू कर देगा। इसके साथ ही पार्टी में टिकट के लिए खुलकर दावेदारी शुरू होने की संभावना है।