ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार NDA में कास्ट वार: बीजेपी के उपाध्यक्ष बोले-जेडीयू विधायक की भेंट ब्राह्मणों से नहीं हुई है, एक ही दिन में सुधर जायेंगे

PATNA: JDU के दबंग और विवादास्पद विधायक गोपाल मंडल के बहाने बिहार NDA में जाति की लड़ाई शुरू हो गयी है. नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले विधायक गोपाल मंडल ने ब्राह्मणों को लेकर

बिहार NDA में कास्ट वार: बीजेपी के उपाध्यक्ष बोले-जेडीयू विधायक की भेंट ब्राह्मणों से नहीं हुई है, एक ही दिन में सुधर जायेंगे
First Bihar
4 मिनट

PATNA: JDU के दबंग और विवादास्पद विधायक गोपाल मंडल के बहाने बिहार NDA में जाति की लड़ाई शुरू हो गयी है. नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले विधायक गोपाल मंडल ने ब्राह्मणों को लेकर बयान दिया था. नाराज बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथलेश तिवारी ने कहा है कि गोपाल मंडल जैसे लोगों को ब्राह्मणों से भेंट ही नहीं हुई. भेंट होगी तो एक ही दिन में सुधर जायेंगे.


गोपाल मंडल का ब्राह्मणों पर बयान

दरअसल गोपालपुर से जेडीयू विधायक नीरज कुमार उर्फ गोपाल मंडल का एक वीडियो वायरल है. वीडियो में वे कई तरह की विवादास्पद बातें कहते नजर आ रहे हैं. गोपाल मंडल ने विधानसभा चुनाव में भागलपुर से बीजेपी के प्रत्याशी रहे रोहित पांडेय को लेकर कहा- “भला ये कोई ब्राह्मण होता है? नाटा, काला, इतना बड़ा टीक और मुंह में बोल नहीं. कोई कमाल भी नहीं. ऐसा आदमी कभी चुनाव जीत सकता है."


गोपाल मंडल ने दावा किया है कि भागलपुर से भाजपा के प्रत्या शी रहे रोहित पांडेय उन्हींम की वजह से चुनाव हार गए. गोपाल मंडल ने कहा कि रोहित पांडेय घमंडी हैं और ऐसे प्रत्याशी की वजह से इस सीट से भाजपा को हाथ धोना पड़ा. उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रत्याशी रोहित पांडेय ने उन्हेंह नमस्कांर तक नहीं किया था. शायद उन्हेंं लगा होगा कि प्रधानमंत्री के आने से वे जीत जाएंगे, लेकिन जीत गए क्यात? मेरे कारण उनकी हार हुई. गोपाल मंडल ने विधायक होने के लिए जरूरी योग्य्ताओं का वर्णन भी किया और कहा कि सांसद या विधायक होने के लिए दबंग होना जरूरी है. मसल पॉवर होना चाहिए. 


बीजेपी नेता बरसे

गोपाल मंडल का ये बयान पिछले तीन दिनों से वायरल है. बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथलेश तिवारी ने आज उन पर तीखा हमला बोला. मिथलेश तिवारी ने कहा कि गोपाल मंडल का मानसिक संतुलन सही नहीं है. उन्होंाने कहा कि जेडीयू के विधायक का यदि मानसिक संतुलन ठीक होता तो वे अपनी ही पार्टी के आलाकमान पर सवाल नहीं उठाते. 


मिथलेश तिवारी ने ब्राह्मणों को लेकर गोपाल मंडल के बयान पर गहरी नाराजगी जतायी है. उन्होंने कहा कि गोपाल मंडल जैसे लोग ब्राह्मण की परिभाषा नहीं बता सकते. उन्होंने कहा कि शायद गोपाल मंडल की भेंट ब्राह्मणों से नहीं हुई है. ब्राह्मणों से भेंट हो जाये तो एक दिन में सुधर जायेंगे.


जेडीयू के बदनाम विधायक

बाहुबली गोपाल मंडल लगातार चर्चे में रहे हैं. चुनाव से पहले उन पर भागलपुर में जमीन कब्जाने का आरोप लगा था. उससे पहले वे बाहुबल के कई मामलों में फंस चुके हैं. उनका बार बालाओं के साथ डांस करते वीडियो भी वायरल हो चुका है. अब वे ये बता रहे हैं कि सांसद-विधायक बनने के लिए मसल पावर होना जरूरी है. तमाम मामलों के बावजूद जेडीयू उन पर मेहरबान रहा है. पार्टी के लोग बताते हैं कि वे नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते हैं.