ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आ रहे बिहार, जानिए क्या है उनका पूरा कार्यक्रम..

PATNA : नए साल में भारतीय जनता पार्टी की एक्टिविटी तेज हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बिहार दौरे पर आ रहें हैं। जेपी नड्डा कल पटना पहुंचने के बाद वै

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आ रहे बिहार, जानिए क्या है उनका पूरा कार्यक्रम..
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : नए साल में भारतीय जनता पार्टी की एक्टिविटी तेज हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बिहार दौरे पर आ रहें हैं। जेपी नड्डा कल पटना पहुंचने के बाद वैशाली के लिए रवाना हो जाएंगे। जहां वे हरिहरनाथ मंदिर में जाकर पूजा- पाठ करेंगे। इसके बाद ये गोरौल के पारू हाईस्कूल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां इनके जनसभा की तैयारी का जिम्मा सारण के सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी को सौंपा गया है। 


बता दें कि, बिहार में नई सरकार के गठन के बाद यह पहला मौका होगा जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार आ रहे हैं। यहां वो बिहार भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वैशाली के गरौल में राजनीतिक सभा करेंगे। साथ ही छपरा के सोनपुर हरिहर क्षेत्र मंदिर में बाबा भोलेनाथ के मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। वैसे तो जेपी नड्डा का ये राजनीतिक कार्यक्रम पूरी तरह से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आयोजित किया जा रहा है। लेकिन, जिस तरह से बिहार में भाजपा सत्ता से बेदखल हुई है। उसके बाद अपनी स्थिति को और मजबूत करने के लिए भाजपा के बड़े नेता लगातार बिहार दौरा कर रहे है। कुछ महीने पहले अमित शाह सीमांचल और छपरा के दौरे पर भी आए थे। एक बार जेपी नड्डा का यह दौरा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर काफी अहम माना जा रहा है।


बताते चलें कि, इससे पहले अगस्त माह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार दौरे पर आए थे।  जहां इन्होने यह दावा किया था कि, उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में  40 में से 40 लोकसभा की सीट जीतने का दावा किया था और क्षेत्रीय पार्टियों के खत्म होने का बयान दिया था। हालांकि, इस दौरान वतर्मान में बिहार की सत्ता में काबिज जेडीयू भी साथ ही। लेकिन, अब ये दोनों राजनीतिक दल अलग- थलग हो गई और दोनों के तरफ से एक दूसरे पर वार पलटवार भी शुरू कर दिया गया है। जिसके बाद इनका यह दौरा काफी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।