ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

भाजपा का पोस्टर वार: कुर्सी कुमार जी बोरिया बिस्तर बांध लें, 2025 में भाजपा का मुख्यमंत्री

PATNA:पटना बीजेपी दफ्तर के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक पोस्टर लगाया है। वहां से गुजरने वाले लोगों का ध्यान अनवरत इस पोस्टर पर जा रहा है। इस पोस्टर में लिखा गया है कि नीतीश

भाजपा का पोस्टर वार: कुर्सी कुमार जी बोरिया बिस्तर बांध लें, 2025 में भाजपा का मुख्यमंत्री
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 PATNA:पटना बीजेपी दफ्तर के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक पोस्टर लगाया है। वहां से गुजरने वाले लोगों का ध्यान अनवरत इस पोस्टर पर जा रहा है। इस पोस्टर में लिखा गया है कि नीतीश कुमार को कुर्सी कुमार से संबोधित कर लिखा गया है कि वे अपना बोरिया विस्तर बांध लें क्योंकि अब बिहार में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। 


बता दें कि देश के गृह मंत्री अमित शाह ने आज नवादा में जनसभा को संबोधित किया। नवादा की जनसभा के बाद उन्हें  पटना बीजेपी दफ्तर में बीजेपी नेताओं के साथ बैठक करना था। लेकिन किसी कारणवश वे नहीं आ सके। अमित शाह के आगमन को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तैयारी कर रखी थी। बड़े बड़े होर्डिंग और पोस्टर पार्टी दफ्तर के बाहर लगाये गये थे। पूरे वीर चंद पटेल पथ को बैनर पोस्टरों से पाट दिया गया था। इन पोस्टरों में एक नीतीश कुमार को दर्शाता हुआ पोस्टर भी लगाया गया था जिसमें बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को बिहार का अगला सीएम बताया गया था।


पोस्टर के माध्यम में कार्यकर्ता यह बताने की कोशिश कर रहे थे कि सम्राट चौधरी ही बिहार के अगले सीएम होंगे। बीजेपी दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर में यह क्लीयर लिखा गया था कि कुर्सी कुमार कुर्सी खाली करें। 2025 में अगला सीएम बीजेपी का होगा। इस तरह का पोस्टर कई जगहों पर लगाया गया था। अमित शाह के पटना बीजेपी दफ्तर आने को लेकर ये तमाम तैयारियां की गयी थी लेकिन किसी कारणवश अमित शाह बैठक में शामिल नहीं हुए। 

टैग्स