ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

बीजेपी का नीतीश पर तीखा हमला, जायसवाल बोले- केंद्र सरकार से दान में मिले सड़क और बिजली की कब तक बात होगी ?

PATNA : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक ट्वीट के ज़रिये बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। जायसवाल ने

बीजेपी का नीतीश पर तीखा हमला, जायसवाल बोले- केंद्र सरकार से दान में मिले सड़क और बिजली की कब तक बात होगी ?
First Bihar
3 मिनट

PATNA : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक ट्वीट के ज़रिये बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। जायसवाल ने कहा है कि उत्तर प्रदेश 2017 से पहले बिल्कुल बिहार की तरह ही था, लेकिन आज सबसे बड़ा आईटी हब बन गया है। उन्होंने कहा कि साउथ कोरिया की कंपनी पूर्व मंत्री जीवेश कुमार के साथ बिहार में आईटी हब बनाने के लिए तैयार थी। नीतीश कुमार के फैसले नहीं लेने के कारण साउथ कोरिया की कंपनी अपने सारे आईटी पार्क उत्तर प्रदेश ले गई।




संजय जायसवाल ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कहा है, 3 साल में आईटी सेक्टर के डाटा स्टोरेज में जो पूरे देश का लक्ष्य तय किया गया था। देश ने वह लक्ष्य केवल 1 साल में प्राप्त कर लिया और उसमें 70% हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की है। नीतीश कुमार को यही बातें हम समझाते थे तो उन्हे बुरा लगता था। कितने दिन तक बिहार में सिर्फ केंद्र सरकार के द्वारा दान में दिए गए सड़क, बिजली की बात होगी। 2020 मे उद्योग विभाग मिलने के बाद पहली बार हम लोगों ने उद्योग के लिए वातावरण बनाया । शराब माफियाओं के द्वारा अपराध की बढ़ोतरी और नीतीश कुमार के उद्योगों के प्रति नफरत के कारण हम उत्तर प्रदेश के सामने कहीं खड़े नहीं हो पाए।




बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि नीतीश कुमार को 2 साल लग गए हमें यह समझाने मे कि उद्योग, आईटी पार्क, होटल बनाना सरकार का काम नहीं है। लेकिन जब सारी राशि भवन निर्माण के माध्यम से कहीं जानी हो तो जाहिर बात है कि इन मामलों में सरकार की दिलचस्पी नहीं रहेगी। बिहार देश का एकमात्र राज्य है जहां स्वास्थ्य और सड़क छोड़कर किसी भी विभाग को कोई भी राशि मिले पर उस पैसे का उपयोग भवन निर्माण विभाग के द्वारा ही होगा।

टैग्स