ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बीजेपी का नीतीश पर हमला, कहा- जेडीयू आरजेडी में विलय करेगी या विलीन हो जाएगी

PATNA : बिहार में नई सरकार बनने के बाद से ही बीजेपी लगातार जेडीयू को घेरे में ले रही है। इसी कड़ी में बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने नीतीश की पार्टी को लेकर बड़ी ब

बीजेपी का नीतीश पर हमला, कहा- जेडीयू आरजेडी में विलय करेगी या विलीन हो जाएगी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में नई सरकार बनने के बाद से ही बीजेपी लगातार जेडीयू को घेरे में ले रही है। इसी कड़ी में बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने नीतीश की पार्टी को लेकर बड़ी बात कह दी है। मोदी का कहना है कि जेडीयू राजद में विलय करेगी या विलीन हो जाएगी। उन्होंने साफ़ तौर पर नीतीश कुमार पर हमला बोला है और कहा है कि उनकी पार्टी का कोई भविष्य नहीं है। 



सुशील मोदी ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से लिखा है, 'यह बात हजम नहीं होगी कि नीतीश कुमार अपनी पार्टी बचाने के लिए फिर लालू प्रसाद की शरण में गए। जद-यू न तो राजद- कांग्रेस जैसा वंशवादी है, न भाजपा की तरह संगठन आधारित। नीतीश कुमार के बाद इसका कोई भविष्य नहीं। यह पार्टी राजद में विलय करेगी या विलीन हो जाएगी। निजी महत्वाकांक्षा के लिए जनादेश से विश्वासघात पर पर्दा डालने के लिए नीतीश कुमार बेमतलब की बातें कहने लगे। भाजपा गठबंधन धर्म का पालन करती है, किसी को तोड़ती नहीं। 



बीजेपी नेता ने आगे लिखा है, 'जद-यू में नीतीश कुमार की इच्छा के विपरीत कुछ नहीं होता। आरसीपी सिंह अगर उनकी इच्छा के विपरीत केंद्रीय मंत्री बने, तो 13 महीनों तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई? उनकी सदस्यता समाप्त क्यों नहीं की गई?'