ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

BJP का नीतीश पर हमला, कहा- हमसे पहले RJD के साथ भी तीन बार ले चुकें हैं शपथ

PATNA : बिहार में जबसे भाजपा और जदयू का गठबंधन टुटा है तबसे ये दोनों पार्टियां कोई भी मौका नहीं छोड़ रही जिसमें ये दोनों एक दूसरे हर हमलावर नहीं हुए हो। ऐसे में जब कल यानि बीते शुक्

BJP का नीतीश पर हमला, कहा- हमसे पहले RJD के साथ भी तीन बार ले चुकें हैं शपथ
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में जबसे भाजपा और जदयू का गठबंधन टुटा है तबसे ये दोनों पार्टियां कोई भी मौका नहीं छोड़ रही जिसमें ये दोनों एक दूसरे हर हमलावर नहीं हुए हो। ऐसे में जब कल यानि बीते शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा पर हमला बोला तो अब अगले दिन भाजपा ने भी इसका बखूबी अंदाज में जबाव दिया है। 




भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने नीतीश की आदतों पर तंज करते हुए कहा है कि नीतीश कुमार पलटीमार मुख्यमंत्री हैं। संजय जायसवाल ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि पलटी मारकर आठवीं बार मुख्यमंत्री बने माननीय नीतीश कुमार जी ने पांचवी बार यह शपथ लिया है कि जब तक वह जीवित रहेंगे तब तक भाजपा में नहीं जाएंगे। ऐसी शपथ तीन बार वह राजद के लिए भी ले चुके हैं।




दरअसल, इससे पहले कल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा पर तंज करते हुए कहा था कि पहले हम भाजपा के साथ थे, लेकिन अब हम उनसे अलग हो गए हैं। इस बार जब तक वह जीवित हैं, तब तक वह भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को याद करते हुए कहा कि जब भाजपा में वो लोग थे तबतक सबकुछ सही था, उन्होंने मेरे ऊपर भरोसा किया और केंद्र सरकार में मंत्री बनाया।  1998 में अटल जी ने अपनी सरकार में हमें मंत्री बनाया। तीन विभागों के दायित्वों को हमने संभाला। उस समय ढंग से काम होता था। अब के लोग किसी की बात नहीं सुनते हैं।




बहरहाल, अब देखना यह है कि भाजपा के तरफ से नीतीश के ऊपर किये गए हमले का जवाब किस तरह से देती है और क्या भाजपा द्वारा कही गई बात सच होता है या फिर भाजपा की यह बात बिल्कुल झूठ होती है।

टैग्स