ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी BJP दफ्तर से राजभवन रवाना, रात्रि विश्राम के बाद कल सीवान और मोतिहारी में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

PATNA: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। सोमवार की शाम पटना एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंचे पीएम मोदी का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी BJP दफ्तर से राजभवन रवाना, रात्रि विश्राम के बाद कल सीवान और मोतिहारी में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। सोमवार की शाम पटना एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंचे पीएम मोदी का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सहित बीजेपी के अन्य नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।


पटना एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे राजेन्द्र नगर स्थित बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम दिवंगत सुशील कुमार मोदी के आवास पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने दिवंगत सुशील मोदी के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 


जिसके बाद प्रधानमंत्री बीजेपी प्रदेश कार्यालय के लिए रवाना हुए। जहां चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ उन्होंने बैठक की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर बिहार बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्तां ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। 


इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेता और चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद रहे। बैठक में पीएम मोदी पांच चरण के संपन्न हो चुके चुनाव का फीडबैक ली और अगले दो चरण के चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को जरूरी चुनावी टिप्स भी दिये।


BJP प्रदेश कार्यालय में बैठक करने के बाद प्रधानमंत्री राजभवन के लिए रवाना हो गये। राजभवन में रात्रि विश्राम करने के बाद मंगलवार को पीएम मोदी सीवान के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री पूर्वी चंपारण में चुनावी रैली करेंगे। सीवान में वह जेडीयू उम्मीदवार विजय लक्ष्मी कुशवाहा के लिए वोट मांगेंगे जबकि महाराजगंज में पार्टी प्रत्याशी जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के लिए वोट की अपील करेंगे जबकि पूर्वी चंपारण में राधामोहन सिंह के लिए चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।