ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

जल्द BJP छोड़ेंगे अमित शाह, तेजप्रताप बोले- महागठबंधन में शामिल होने के लिए बार-बार आ रहे बिहार

PATNA : मंत्री बनने के बाद आज एक बार फिर तेजप्रताप यादव आरजेडी प्रदेश कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से मुलाकात की और कार्यकर्ताओं की समस्या स

जल्द BJP छोड़ेंगे अमित शाह, तेजप्रताप बोले- महागठबंधन में शामिल होने के लिए बार-बार आ रहे बिहार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : मंत्री बनने के बाद आज एक बार फिर तेजप्रताप यादव आरजेडी प्रदेश कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से मुलाकात की और कार्यकर्ताओं की समस्या से रूबरू हुए। इस दौरान तेजप्रताप यादव ने अमित शाह के सारण दौरे पर जमकर हमला बोला। तेजप्रताप यादव ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महागठबंधन में शामिल होने चाहते हैं, इसलिए बार-बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं।


तेजप्रताप ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी है इसको लेकर अमित शाह बार-बार बिहार आ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि अमित शाह का झुकाव महागठबंधन की तरफ हो रहा है और जल्द ही वे बीजेपी को छोड़कर महागठबंधन में शामिल हो जाएंगे। इसलिए अमित शाह बार-बार बिहार का दौरा लगा रहे हैं। दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 अक्टूबर को एक बार फिर बिहार के दौरे पर आ रहे हैं। एक महीने के भीतर अमित शाह के दूसरे दौरे को लेकर एक बार फिर बिहार की राजनीत गरमा गई है।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 अक्टूबर को पटना पहुंचेंगे। पटना पहुंचने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री सारण जाएंगे, जहां वे सिताब दियारा में आयोजित जेपी की जयंती समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे छपरा, सीवान और गोपालगंज के किसानों को संबोधित करेंगे। बता दें कि पिछले दिनों अमित शाह के सिमांचल दौरे को लेकर बिहार में खूब सियासत हुई थी। पूर्णिया में जनभावना रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने लालू और नीतीश पर जमकर हमला बोला था।