ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

भाजपा बोली- हमारी सरकार ने लिया था जातीय जनगणना कराने का फैसला, राजद झूठी वाहवाही बटोरने से बाज आये

PATNA: जातीय जनगणना पर हाईकोर्ट का फैसला आने के साथ ही सियासत गर्म है. राजद और जेडीयू की बयानबाजी पर अब बीजेपी ने जवाबी हमला बोला है. पूर्व उपमुख्यमंत्री और सांसद सुशील कुमार

भाजपा बोली- हमारी सरकार ने लिया था जातीय जनगणना कराने का फैसला, राजद झूठी वाहवाही बटोरने से बाज आये
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: जातीय जनगणना पर हाईकोर्ट का फैसला आने के साथ ही सियासत गर्म है. राजद और जेडीयू की बयानबाजी पर अब बीजेपी ने जवाबी हमला बोला है. पूर्व उपमुख्यमंत्री और सांसद सुशील कुमार मोदी ने जातीय जनगणना के मुद्दे पर हाईकोर्ट के निर्णय का स्वागत किया है. सुशील मोदी न कहा है कि बिहार में जातीय जनगणना कराने का फैसला उस राज्य सरकार का था, जिसमें भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर शामिल थी और उस समय राजद विपक्ष में था.


सुशील मोदी ने कहा है कि राजद बिहार में जातीय जनगणना का श्रेय लेने से बाज आये. उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना के विरुद्ध याचिका दायर करने वाले का भाजपा से कोई संबंध नहीं है.  राजद इसका श्रेय लेने के लिए अनर्गल आरोप न लगाये. भाजपा ऐसी दोमुंही राजनीति नहीं करती कि जिसके खिलाफ जाँच एजेंसियों को सबूत जुटा कर दें, उसी से हाथ मिला कर सत्ता हथिया ले.


सुशील मोदी ने कहा कि भाजपा पहले भी जातीय जनगणना के पक्ष में थी. आज हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करती है और आगे भी जातीय जनगणना का समर्थन करेगी, ताकि सभी पिछड़ी जातियों को विकास की मुख्यधारा में लाने वाले कार्यक्रम लागू हो सकें.


उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार ने मजबूती से पैरवी की होती और संवैधानिक प्रश्नों का उत्तर ठीक से दिया होता, तो जातीय जनगणना पर बीच में रोक नहीं लगती. अब जब कानूनी बाधाएँ दूर हो गयी हैं तो राज्य सरकार को जातीय जनगणना का काम अब तेजी से पूरा करना चाहिए.

टैग्स