ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे पटना, कैलाशपति मिश्र की जयंती समारोह में होंगे शामिल

PATNA: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना पहुंच गए हैं। बिहार बिजेपी के तमाम बड़े नेता उनके स्वागत के लिए पटना एयरपोर्ट पर मौजूद हैं। कैलाशपति मिश्र की 100वीं जयंती क

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे पटना, कैलाशपति मिश्र की जयंती समारोह में होंगे शामिल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना पहुंच गए हैं। बिहार बिजेपी के तमाम बड़े नेता उनके स्वागत के लिए पटना एयरपोर्ट पर मौजूद हैं। कैलाशपति मिश्र की 100वीं जयंती के मौके पर पटना के बापू सभागार में आयोजित समारोह में नड्डा शामिल होंगे। इस बीच पूरे रास्ते में नड्डा के स्वागत के लिए बीजेपी ने भव्य तैयारी की है।


पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, विरोधी दल के नेता हरी साहनी, बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद, केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह, राज्यसभा सांसद सुशील मोदी, सांसद राजीव प्रताप रूडी, सांसद जनार्दन सिंह शिग्रीवाल, केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे समेत अन्य बीजेपी नेताओं ने नड्डा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।


एयरपोर्ट से जेपी नड्डा बापू सभागार के लिए रवाना हो जाएंगे। रास्ते में 11 जगहों पर बीजेपी कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे। मुख्य रूप से शेखपुरा मोड़, राजवंशी नगर मोड़, इनकम टैक्स चौराहा, पटना वूमेंसकॉलेज, डाकबंगला चौराहा पर नड्डा के भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। बापू सभागार में कैलाशपति मिश्र की 100वीं जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने के बाद जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 


बापू सभागार में कार्यक्रम खत्म करने के बाद जेपी नड्डा शाम 4 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे, जहां सबसे पहले महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। उसके बाद वे बीजेपी कार्यालय में ही आयोजित युवा मोर्चा के के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जेपी नड्डा पार्टी के विधायक और सांसदों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी बीजेपी कार्यालय में करेंगे। सबसे अंत में बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक भाजपा कार्यालय में होगी। जिसमें जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे। बैठक के बाद जेपी नड्डा देर रात दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।